तंवर के तेवर : कुशीनगर के DM महेंद्र सिंह तंवर ने समाधान दिवस में फरियादी का काम नहीं करने वाले तहसीलदार को सुनाई खरी खोटी, कहा सभी अधिकारी कान खोलकर सुन लें भविष्य में लापरवाही बरती तो होगी कठोर कार्रवाई

कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर अपनी जनसरोकारी और बेबाक कार्यशाली के लिए जाने जाते हैं। आमजन की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में रहता है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक फरियादी को टहला रहे तहसीलदार को तंवर ने फटकार लगा दी। कहा कि जनता की समस्या का समाधान सबसे पहले होना चाहिए। किसी तरह की लापरवाही हुई तो कार्यवाही निश्चित है। तंवर के इस तेवर से अधिकारी भी सकते में आ गए।

उदय भूमि संवाददाता
कुशीनगर। कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर अपनी जनसरोकारी और बेबाक कार्यशाली के लिए जाने जाते हैं। आमजन की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में रहता है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक फरियादी को टहला रहे तहसीलदार को तंवर ने फटकार लगा दी। कहा कि जनता की समस्या का समाधान सबसे पहले होना चाहिए। किसी तरह की लापरवाही हुई तो कार्यवाही निश्चित है। तंवर के इस तेवर से अधिकारी भी सकते में आ गए।


कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। वह हर छोटी-छोटी बातों पर गौर कर रहे थे। समाधान दिवस में एक ऐसा वाकया हुआ कि सभी लोग सकते में आ गए। दरअसल एक फरियादी को काफी समय से तहसीलदार टहला रहे थे। उसका काम नहीं कर रहे थे। वह बार-बार उनके पास जाता, लेकिन उसे टरका देते। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी डीएम के पास पहुंचा तो वह नाराज हो गए। संबंधित तहसीलदार को तलब किया और फटकार लगाई। जब फरियादी शिकायत बता रहा था तो समाधान दिवस में मौजूद तहसीलदार छिपने की कोशिश करने लगे, लेकिन डीएम ने अपने तेवर दिखाये और तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई। कहा कि आम आदमी की समस्या का समाधान ही सबका काम है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर किसी ने ऐसा किया उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी के इस तेवर को देखकर अन्य अधिकारी भी सकते में आ गए। तहसीलदार को फटकारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभी लोग जिलाधिकारी की प्रशंसा कर रहे हैं। युवा आईएएस महेंद्र सिंह तोमर गाजियाबाद में नगर आयुक्त रहे हैं। वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण में वीसी का भी पद संभाल चुके हैं।