-प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
-संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय झा और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से की शिष्टाचार मुलाकात
-शिष्टाचार मुलाकात में जनहित और सरकारी योजनाओं पर हुआ सकारात्मक संवाद
उदय भूमि संवाददाता
पटना। बिहार की राजधानी पटना में प्रवास के दौरान गुरुवार को जनसेवक तरुण मिश्र ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा तथा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी से हुई मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर चर्चा हुई।
तरुण मिश्र ने संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ विचार साझा किए। दोनों के बीच संगठनात्मक स्तर पर बेहतर समन्वय और जनता के बीच संगठन की सक्रियता को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ। मुलाकात के दौरान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
बिहार सरकार के संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा से मुलाकात के दौरान संस्कृत शिक्षा के विकास, इसके प्रचार-प्रसार और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। संस्कृत शिक्षा को नई पीढ़ी से जोडऩे तथा इसके महत्व को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी विचार साझा किए गए। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और संभावनाओं पर सकारात्मक बातचीत हुई। इसके बाद जनसेवक तरुण मिश्र ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से भी मुलाकात की। शिक्षा मंत्री के साथ प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पटना प्रवास के दौरान हुई इन मुलाकातों को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया गया। जनसेवक तरुण मिश्र ने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार संवाद और बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। संगठन और सरकार के स्तर पर होने वाले प्रयासों का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर खुलकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ और भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद जारी रहेगा।
















