-लोकगायिका मैथिली ठाकुर से अचानक मुलाकात
-सांस्कृतिक संवाद में झलकी भारतीय लोकधुनों की मिठास
-संगीत और समाजसेवा पर हुई संक्षिप्त लेकिन सार्थक चर्चा
उदय भूमि संवाददाता
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार एक खास क्षण देखने को मिला, जब प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका एवं राजनेता मैथिली ठाकुर से जनसेवक तरुण मिश्र की अचानक मुलाकात हो गई। यह संयोगवश हुई भेंट कुछ ही मिनटों की रही, लेकिन दोनों के बीच आत्मीय संवाद ने इसे यादगार बना दिया। मुलाकात के दौरान लोकसंगीत की समृद्ध परंपरा और उसकी वर्तमान पीढ़ी में बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा हुई।
मैथिली ठाकुर ने भारतीय लोकधुनों के संरक्षण और प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं तरुण मिश्र ने सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने की पहल की सराहना की। हैदराबाद जैसे बहुसांस्कृतिक शहर में इस प्रकार की मुलाकात ने कला और जनसेवा के संगम का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने भी इस अवसर को विशेष बताया और लोकसंगीत के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। यह संक्षिप्त भेंट सांस्कृतिक समन्वय और सकारात्मक संवाद का प्रतीक बन गई।
















