ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे तरुण मिश्र

-मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से की मुलाकात

भोपाल। ब्रह्म समाज के उत्थान और उनके हितों को लेकर एक बार फिर से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने अपना दौरा शुरु कर दिया है। तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भोपाल पहुंचे तरुण मिश्र ने मध्य प्रदेश सरकार के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि-विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मुलाकात कर ब्रह्म समाज और समाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की। तरुण मिश्र ने मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से कहा कि हमारे धर्म, संस्कृति, जीवन मूल्यों को संरक्षित करने का कार्य ब्राह्मण समाज ने किया है। ब्राह्मणों ने धर्म, संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराओं को संरक्षित करने का काम किया है।

ऐसी कोई विधा नहीं, जो ब्राह्मणों से अछूती रही हो। ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए भोपाल में छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। ब्राह्मण समाज के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व में कई घोषणाएं की है, जिसे धरातल पर उतारना बहुत जरुरी हो गया है। क्योंकि सरकारें घोषणा तो बहुत करती है, लेकिन उनमें कुछ ही योजनाओं को धरातल पर उतार कर इतिश्री कर लेती है। ब्राह्मण समाज सरकारी योजनाओं से आज भी वंचित है। मध्य प्रदेश में ब्रह्म समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का भी गठन किया जाए। जिससे ब्रह्म समाज का उत्थान हो सकें। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए जो भी घोषणाएं की गई है, उन पर कार्य चल रहा है। जिसका असर जल्द ही आपकों दिखाई भी देगा। सरकार किसी एक विशेष समाज के लिए कोई भी योजना नहीं निकाल रही है। सरकार सभी समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही है। ब्राह्मणों का सम्मान केवल भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है।

उन्होंने मोदी एवं योगी के कुशल नेतृत्व में चल रहे रामराज्य की बात करते हुए कहा कि भगवान राम के मंदिर बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। जल्द ही ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए भोपाल में छात्रावास बनाया जाएगा। इसके उपरांत तरुण मिश्र ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से भी उनके कार्यालय में मुलाकात कर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन का मुद्दा उठाया। तरुण मिश्र ने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी ब्रह्म समाज के लिए सरकार कोई भी कार्य नहीं कर रही है। सरकार की इस निति के चलते ब्रह्म समाज अपने आपकों को ठगा सा महसूस कर रहा है। सिर्फ वोट के नाम पर ही ब्राह्मण को इस्तेमाल किया जाता रहा है। अगर यहीं रहा तो अगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज भाजपा को वोट देने से भी कतराने लगेगा। मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तरुण मिश्र का आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की चर्चा की जाएगी। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी को सरकारी योजना का लाभ देने का काम कर रही है। जल्द ही मध्य प्रदेश में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।