शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए योजना बनाकर करें कार्रवाई: नगर आयुक्त

-पॉलिथीन मुक्त अभियान में व्यापारियों को किया जागरूक, 63000 की हुई वसूली

गाजियाबाद। नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस दौरान जहां व्यापारियों और उपभोक्ताओं को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अपील के बाद भी नहीं मानने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। नगर निगम सीमा अंतर्गत फिर जोरों से प्लास्टिक मुक्त अभियान के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में शहर के बीचों-बीच मार्केट एरिया में शुक्रवार को पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। व्यापारी वर्ग को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया गया। सिटी जोनल प्रभारी अंगद गुप्ता के नेतृत्व में घंटाघर स्थित मार्केट एरिया में अभियान के दौरान लगभग 63000 की जुर्माने की वसूली भी की गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं। रोस्टर के क्रम में कार्यवाही चल रही है।

मंगलवार को मोहन नगर जोन में कार्यवाही चली। जिसमें लगभग 32000 की वसूली हुई। बुधवार का वसुंधरा जोन में अभियान चलाया गया। जिसमें पिछले सप्ताह कार्यवाही चली लगभग 62000 की वसूली हुई। गुरुवार को कवि नगर जोन अंतर्गत कार्यवाही हुई जिसमें 16000 का जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार को सिटी जोन अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिसमें 63000 वसूली हुई। इसी क्रम में पिछले सप्ताह शनिवार को विजयनगर जॉन के लिए निर्धारित किया गया। जिसमें लगभग 4000 की वसूली की गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक अभियान के दौरान की गई। गाजियाबाद को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए नगर निगम जुटा हुआ है।

जिसमें नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार न केवल अभियान चलाकर शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक से मुक्त किया जा रहा है। व्यापारी वर्ग एवं अन्य लोगों से भी पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत कराया गया। नगर आयुक्त द्वारा भी शहर वासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए अपील की गई है। स्कूलों में भी जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है।