रंग-बिरंगे उल्लास में डूबी तीज-हैप्पी मोमेंट्स ग्रुप ने मनाया उत्सव, झूमी महिलाएं

• सांस्कृतिक नृत्य, हास्य अंताक्षरी और तीज की मिठास ने बांधा समां
• होटल प्लाजा दिलारो में सजी तीज की रंगीन महफिल, वैशाली बना उमंगों का केंद्र
• सज-धज कर पहुंचीं महिलाएं, खेलकूद, गीत-संगीत और संस्कृति से सजी शाम
• महिलाओं ने मनाया तीज का त्यौहार पारंपरिक जोश और आधुनिक उत्साह के संगम के साथ

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 स्थित होटल प्लाजा दिलारो द्वारा रविवार को महिलाओं की ख़ुशियों, पारंपरिक रंगों और उत्साह से सराबोर हो उठा जब हैप्पी मोमेंट्स ग्रुप द्वारा भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहन कर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों, हास्य अंताक्षरी और नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से तीज के पावन पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल उपस्थित रहीं।

उन्होंने आयोजक टीम की सराहना करते हुए कहा, “महिलाओं के लिए ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संस्कृति को सहेजने का अवसर भी प्रदान करते हैं। समाजसेविका गीता गुप्ता और उनकी टीम ने पूरे उत्सव को सुंदर ढंग से सजाया-संवारा। उन्होंने बताया कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की एकता, उल्लास और परंपरा का उत्सव है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं की सूची भी उतनी ही रंगीन और प्रभावशाली रही, जिनमें प्रमुख रूप से मिथिलेश शर्मा, प्रीति भटनागर, दिव्या, रेनू कटारिया, कविता अग्रवाल, कानता चौधरी, अनीता लंबा, किरण कोहली, हरप्रीत, रजनी, सुषमा गुर्जर, शुभ्रा रस्तोगी, कविता वाष्णेय, सुखविंदर कौर, नीलम कोहली, पूनम गुप्ता, श्वेता गोयल, पूनम अग्रवाल, पिंकी मंगला, दिशा चुग, आरती मीणा, प्रीति गुप्ता, बबीता खुल्वै, मंजू सिंह, पुष्पा कश्यप, शशि गौतम, बीना आहूजा, सुचित्रा उपाध्याय, श्वेता मित्तल, सपना श्रीवास्तव, रश्मि, मंजू शर्मा, रेखा गौतम, अनुपम, आशा सिंह, सिमरन, गार्गी, मोनिका, ममता, श्रुति शर्मा, संजना, सुनीता उपाध्याय, मीनाक्षी, छवि वंसी शामिल रहीं।

पूरे कार्यक्रम की देखरेख अशोक गुप्ता द्वारा बारीकी से की गई, जिससे हर क्रियाकलाप बिना किसी रुकावट के संपन्न हुआ। तीज महोत्सव में महिलाओं ने सजधज कर लोकगीतों की प्रस्तुति दी, पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मेंहदी रचाई। अंत में पुरस्कार वितरण और सामूहिक नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।