– 6 सदस्यों के नाम की पर्ची बॉक्स में डलवा कर होगा चुनाव
गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के 12 पार्षद सदस्यों में से 6 सदस्यों का आज यानी कि बुधवार को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में सदस्यों के पर्ची डलवाकर इन सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने की घोषणा करेगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में बुधवार यानि कि आज निगम कार्यकारिणी के जिन 6 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होगा। महापौर की मौजूदगी में 12 में 6 सदस्यों के नाम की पर्ची बॉक्स में डलवा कर उन्हें निकाली जाएगी। जिनके नाम पर्ची में होंगे। उन सदस्यों का कार्यकाल पूरा माना जाएगा। इसके बाद नए 6 सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनका कार्यकाल वैसे तो दो साल के लिए होता है। लेकिन इनमें से 6 सदस्यों को हर साल पर्ची से हटाने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। कार्यकारिणी से बाहर होने वाले इन 6 सदस्यों की जगह 6 नए सदस्यों का चुनाव होता है।
महापौर ने बताया कि बुधवार यानि कि आज निगम कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्यों की बैठक बुलाई गई हैं। बैठक में सदस्यों के सामने पर्ची डलवाई जाएगी। पर्ची में जिनके नाम होंगे, उन सदस्यों का कार्यकाल पूरा माना जाएगा। कार्यकारिणी में जो 6 सदस्य रह जाएंगे। वह कार्यकारिणी में बने रहेंगे। उनके अलावा 6 नए सदस्यों का चुनाव होगा। चुनाव की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव कराने के लिए जल्द ही तारीख प्रस्तावित की जाएगी। उसके बाद कार्यकारिणी का चुनाव होगा। दरअसल,नगर निगम कार्यकारिणी में वर्तमान में भाजपा के 9 पार्षद सदस्य, कांग्रेस-सपा का एक-एक और एक निर्दलीय पार्षद सदस्य है। नगर निगम कार्यकारिणी शहर हित में जो प्रस्ताव पास करती हैं, उन्हें फिर बोर्ड बैठक में चर्चा के लिए रखा जाता है। बोर्ड बैठक से प्रस्ताव पास होने के बाद उनके आधार पर शहर में विकास कार्य कराए जाते हैं।















