-श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भी भक्तिमय हुआ माहौल: महापौर
-स्वच्छता के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों का मिला विशेष सहयोग: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। मन में, तन में, पुलक में, उत्साह में, उमंग में और नारों में बस राम ही राम। चारों ओर जय श्रीराम की गूंज। शंखध्वनियों और ढोल नगाड़ों के बीच श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। भगवा ध्वज लिए युवा उत्साह से गलियों में घूमते नजर आए। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले यह अद्भुत नजारा शहर में निकाली गई विराट शोभायात्रा में नजर आया। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर शहर में हजारों भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर को भगवामय बनाने मेंं नगर निगम की मुख्य भूमिका नजर आई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार समस्त निगम अधिकारियों ने अपनी अपनी व्यवस्थाओं को संभाला और भव्यता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रमों में निगम अधिकारियों के साथ-साथ पार्षदों का भी विशेष सहयोग रहा।
नगर निगम मुख्यालय पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में 5100 दीप जलाए गए। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। जिसके क्रम में निगम मुख्यालय पर, मीडिया, जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों ने मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। निगम परिसर में बनी हुई रंगोली पर एक साथ दीप जलाए गए और उत्साह पूर्वक श्री राम के जयकारे लगाए गए। ऐतिहासिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर महापौर द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।
नगर आयुक्त द्वारा समस्त अधिकारियों व टीम को मोटिवेट करते हुए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। दूधेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आरके सिंह और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में नगर निगम की अन्य विभाग अधिकारी भी अनेकों मंदिरों में प्रमुखता से उपस्थित रहे। जहां राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम के सहयोग की सराहना की। धार्मिक स्थलों पर भी नगर निगम की टीम उपस्थिति रही और श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होने के दौरान व्यवस्था में लगी रही। कार्यक्रम आयोजन से पूर्व और कार्यक्रम आयोजन के उपरांत भी नगर निगम स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था संभालने में जुटा रहा।
नगर निगम मुख्यालय पर भव्य रूप से आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या मंदिर की प्रतिमा के समक्ष सभी ने सेल्फी भी ली और ऐतिहासिक दिवस पर उत्साह से आतिशबाजी भी की। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, संयुक्त नगर आयुक्त ओम प्रकाश, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी, लेखाधिकारी डॉ गीता कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, सीटीओ डॉ संजीव सिन्हा, जीएम जलकल आनंद, अधिशासी अभियंता जैदी, अधिशासी अभियंता देश राज सिंह, सहायक अभियंता आश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कुमार, सम्पत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम, जोनल प्रभारी सुनील राय, राजवीर सिंह, आरके सिंह, अनिल अरुण, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद शीतल देओल, पार्षद मनोज त्यागी, पार्षद राज कुमार सिंह, पार्षद गौरव सोलंकी, पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



















