नगर निगम कर्मचारी संघ की आम सभा की बैठक में हो गया चुनाव का एलान विशाल गौरव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी चुना गया

नगर निगम के संपत्ति अधिक्षक विशाल गौरव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया और उन्हें ही चुनाव के तारीखों के एलान करने की जिम्मेदारी सौंपी। उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में चुनाव की तारीख का एलान हो जाएगा। उधर, कर्मचारी यूनियन के चुनाव पर सहमति बनने के साथ ही कर्मचारियों के कई गुटों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। हालांकि कर्मचारियों का कितना पैनल चुनाव मैदान में उतरेगा इसको लेकर अभी अटकलबाजी ही चल रही है। लेकिन संभावित रूप से तीन से चार गुटों के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारी संघ की शुक्रवार को हुई आम सभा की बैठक में चुनाव का एलान हो गया। आम सभा में कर्मचारियों ने जल्द से जल्द चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। चर्चा के बाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। नगर निगम के संपत्ति अधिक्षक विशाल गौरव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया और उन्हें ही चुनाव के तारीखों के एलान करने की जिम्मेदारी सौंपी। उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में चुनाव की तारीख का एलान हो जाएगा। उधर, कर्मचारी यूनियन के चुनाव पर सहमति बनने के साथ ही कर्मचारियों के कई गुटों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। हालांकि कर्मचारियों का कितना पैनल चुनाव मैदान में उतरेगा इसको लेकर अभी अटकलबाजी ही चल रही है। लेकिन संभावित रूप से तीन से चार गुटों के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है। चुनाव में रविंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप मोंटी, अनुराग नागर, प्रदीप राणा गुट के चुनाव मैदान में ताल ठोकने की उम्मीद है। हालांकि चर्चा है कि प्रदीप शर्मा भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कर्मचारियों की आम सभा बैठक में युनियन के कार्यकाल को तीन वर्ष से कम करने का भी प्रस्ताव रखा गया। लेकिन आम सभा में इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। कुलदीप शर्मा ने कार्यकाल की समय अवधि को कम करने को लेकर विचार रखा था।

यह भी पढ़ें : नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नैन सिंह को चुनाव से नहीं ऐतराज, लेकिन कार्यकारी महामंत्री की कार्यशैली को लेकर है रोष

विदित हो कि गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ का कार्यकाल 20 सितम्बर को पूर्ण हो जाएगा। ऐसे में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा विभिन्न पदों पर चुनाव कराया जाना है। नगर निगम में कर्मचारी संघ के चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। इसके लिए कर्मचारी नेता कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। इसके मद्देनजर 2 सितम्बर को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में आगामी चुनाव प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारी यूनियन के महामंत्री नितिन भारद्वाज ने आम सभा की बैठक का संचालन किया। आम सभा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में महामंत्री नितिन भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए आम सभा की बैठक नगर निगम मुख्यायल के पार्क में हुई।

यह भी पढ़ें : नगर निगम में कर्मचारी संघ चुनाव की सरगर्मी शुरू, 2 सितम्बर को अहम बैठक

बैठक में अधिकांश कर्मचारी मौजूद थे। वरिष्ठ कर्मचारियों ने यूनियन के चुनाव एवं कर्मचारी हितों को लेकर अपने विचार रखे। उसके बाद सर्मसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए विशाल वर्मा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उन्हीं के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चुनाव की तारीख का एलान करेंगे। आम सभा की बैठक में चौब सिंह, विनोद त्यागी, अरविंद त्यागी, मयूर गिरधर, पवन गिरि, गौरव कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, राकेश यादव, निजाम, संजय शर्मा, उमेश शर्मा, देंवेंद्र, धीरज शर्मा, महेंद्र प्रताप मोंटी, कुलदीप शर्मा, पूरण शर्मा, रमेश चंद्र जोशी, गौरव शर्मा, उदल सिंह, अजय कुमार, संदीप कुमार, सुरेंद्र, हितेश शर्मा, पवन शर्मा, अमित शर्मा, इरफान, इमरान, समर मिर्जा, शिव कुमार शर्मा, नरेंद्र, केदार, वेद भड़ाना, पवन, आनंद शर्मा, धर्मपाल, शोहनपाल, राजवीर सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में नगर निकाय कर्मचारियों ने भरी हुंकार, नौकरी पर बहाल करने की मांग

नगर निगम कर्मचारियों के आम सभा बैठक की देखें तस्वीरें