-मंदिर में हवन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
गाजियाबाद। कौशांबी सेंट्रल पार्क प्राचीन सनातन धर्म मंदिर द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में गुरुवार को बड़े धूमधाम से कार्यक्रम को मनाया गया। मुख्य पुजारी राजेंद्र पांडे द्वारा हवन किया गया और मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। जिसे स्कीन लगाकर दिखाया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम को देख कर लाभ उठाया। मंदिर समिति द्वारा पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल का स्वागत किया और मंदिर के आसपास पिछले 1 हफ्ते से कराए जा रहे साफ-सफाई के लिए और क्षेत्र के विकास के लिए पार्षद का धन्यवाद किया। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा 500 वर्ष की तपस्या के बाद आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना है।
अयोध्या वह दैव भूमि हैं, जहां भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। भगवान श्री राम का मंदिर था जिसे बाबर ने 1528 में तोड़ कर बाबरी मस्जिद बना दी। यह हिंदुओं की आस्था पर एक गहरी चोट थी जो एक लंबे समय और संघर्ष के बाद हमारी संस्कृति के प्रतीक और हमारी आस्था के केंद्र श्री राम का मंदिर है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिल्ली की चाट का भी लुत्फ उठाया। मंदिर समिति की तरफ से आशीष गौड, दीपक गुप्ता, गुलशन सदाना, बीके वर्मा, सुनील गांधी, राजन मल्होत्रा, अमित गुप्ता, मनीष अग्रवाल, रवि गुप्ता, नरेश मिगलानी, एस एन सिंगला, आरबी यादव, देवेंद्र भार्गव, सुधीर गुप्ता, अजय सक्सेना, दिलीप, अरविंद माहेश्वरी, सतीश रस्तोगी सहित क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

















