तंत्र विद्या के लिए की थी युवक का सिर कर दिया था धड़ से अलग, 25 हजार का इनामी समेत 3 को पुलिस ने दबोचा

गाजियाबाद। तंत्र विद्या के लिए युवक की हत्या कर सिर कटे शव को रोड किनारे फेंकने की घटना का शनिवार को स्वॉट टीम ट्रांस हिंडन जोन व टीला मोड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया। पुलिस मुख्य आरोपी 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि 22 जून को टीला मोड़ थाना पर सूचना मिली कि लोनी भोपुरा रोड के किनारे नाले के पास एक व्यक्ति का सिर विहीन शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तथ्य प्रकाश में आए कि लोक विहार सहकारी आवास समिति जंगल पंचशील लोनी भोपुरा रोड के किनारे नाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। जिसका सिर नही था। केस दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। शव के शिनाख्त कर कार्रवाई की गई।

टीला मोड़ थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर शनिवार को स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन व थाना टीला मोड़ पुलिस घटना करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश विकास उर्फ परमात्मा पुत्र जगदीश पटेल निवासी गांव हुसैनी बाजार डुमरिया घाट जिला मोतीहारी बिहार वजीराबाद रोड से गिरफ्तार किया गया। विकास उर्फ परमात्मा की निशानदेही पर नरेंंद्र उर्फ एनडी पुत्र स्वर्गीय अभिमन्यु निवासी डी-2/355 नन्द नगरी थाना नंद नगरी दिल्ली को जीटीबी अस्पताल के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया,जबकि पवन कुमार पुत्र रामजी लाल निवासी सी-18 आदर्श नगर बैंगलोर रोड थाना आदर्श नगर दिल्ली और पंकज कुमार पुत्र रामजी लाल निवासी सी-18 आदर्श नगर बैंगलोर रोड थाना आदर्शनगर दिल्ली को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

विकास की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त छुरी व पंकज,पवन की निशान देही पर मृतक की मानव खोपड़ी व जानवर की खोपड़ी को छिपाने के उद्देश्य से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास वाले नाले में मेट्रो लाईन के नीचे पत्थर से बांध कर डूबो दिया था। ताकि खोपड़ी ऊपर न आ सके व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। विकास ने पूछताछ में बताया कि मेरे गांव का रहने वाला धनन्जय पुत्र समा सहनी भी दिल्ली मे रहकर खाना बनाने का काम करता था तथा हमारा एक दोस्त विकास उर्फ मोटा आटो चलाता था। विकास ताहिरपुर दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर एक साथ ही रहते थे। धनन्जय भी हमारे पास कमरे पर आता जाता था।

ई-रिक्शा चलाते हुए ही इसकी जान पहचान नरेन्द्र उर्फ एनडी से हुई। राजू कुमार पुत्र भैरो साह निवासी ग्राम बिसणपुरा थाना पीपरा जिला मोतिहारी बिहार को 15 जून को तीनों ने नशा कराया और अपने साथ कमरे पर ले गए। कई दिन तक कमरे पर ही रखा। 21 जून की रात में शराब पिलाई और नशा होने पर उसकी गमछे का फंदा लगाकर पंखे लटका दिया। जब वह मर गया तो शव को जंगल में ले गए। इसकी खोपड़ी की छीलन को कमरे के पीछे खाली मैदान के पास कचरे के डिब्बे में डाल दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।