महापौर ने की शहीदी स्थल पर शहीद एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई

-हर घर तिरंगा अभियान में सभी वार्डों में झंडे देगा नगर निगम

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे भारत के सभी प्रदेशों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। जिसमे हर घर तिरंगा का कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया जाना है। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को शहर मण्डल में नवयुग मार्किट स्थित शहीदी स्थल पर महापौर सुनीता दयाल ने शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ- सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम किया। जिसमें मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष माहिम गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष लवली कौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिम्मी, मीना गांधी, सुधीर, अनिल जिंदल, वार्ड अध्यक्ष रोहित चौहान, वंदना पांडेय, सुमन सक्सेना एवं समस्त महिला मोर्चा शहर मण्डल आदि उपस्थित रहे।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया भारत की आजादी 1947 में हुई थी लेकिन आजादी के बाद भी पड़ोसी देश हम पर हॉबी थे। जब से हमारे प्रधानमंत्री ने शपथ ली, तभी से आजादी खुलकर आई है और भारतवासियों ने यह महसूस भी किया है। हमारे भारत को आजाद करने में लाखों लोगों की कुर्बानी हुई है। आज हम ओर जब तक ये संसार ये भारत है। तब तक शहीदों को याद किया जाएगा, उनकी कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता है।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम भी हर घर तिरंगा अभियान में सभी वार्डो में झंडे वितरण कर रहा है। लगभग 5 लाख का उदेश्य है जिसको पूरा किया जाएगा। साथ ही सभी पार्षद भी अपने-अपने वार्डो में घर घर तिरंगा लगवाए एवं रैली भी निकालें। साथ ही महापौर ने सभी शहरवासियों से भी अपील की है कि अपने अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं।