वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की नगर आयुक्त ने की जांच

सड़क निर्माण पर वसुंधरा निवासियों ने निगम का किया धन्यवाद
4 करोड़ की लागत से पांचो जोन में चल रहे हैं पेचवर्क कार्य
शहर के विकास में क्षेत्रीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका: विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में वार्ड कोटे से कराए जा रहे विकास कार्यों का नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए सड़क निर्माण की जांच की। शहर में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का नगर आयुक्त खुद प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे है। साथ ही अधिकारियों को भी निर्माण कार्य का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए जा रहे है। जिससे निर्माण कार्यों को तेजी के साथ और गुणवत्तापूर्ण किया जा सकें। नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान वसुंधरा जोन के अवर अभियंता संजय गंगवार, टेक्निकल सुपरवाइजर दीपक शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि शहर में महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर वार्ड कोटे के कार्य कराए जा रहे है। कार्य समय से हो और गुणवत्ता पूर्वक हो इसके लिए लगातार अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया जा रहा है।

वसुंधरा सेक्टर-16 वार्ड संख्या 36 वार्ता लोक, वार्ड संख्या 61 की सड़क का खुद नगर आयुक्त द्वारा जायजा लिया गया। नगर आयुक्त द्वारा चल रहे पैच वर्क कार्य का भी निरीक्षण करते हुए कार्यों में रफ्तार लाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ की लागत से पांचों जोन में पैच वर्क का कार्य तेजी से करा रहा है। वसुंधरा जोन में वार्डों के निरीक्षण के समय नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्रीय निवासियों से भी वार्ता की गई और चल रहे निर्माण कार्यों को क्षेत्रीय निवासियों द्वारा भी सरहाया गया। सड़कों की गुणवत्ता पूर्वक निर्माण पर निगम का धन्यवाद किया गया। मौके पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व आसपास के निवासियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित निवासियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके द्वारा समय से दिए जाने वाले हाउस टैक्स की प्रशंसा भी की गई। नगर आयुक्त ने कहा जन सहयोग से विकास कार्य संभव है। शहर के विकास में निगम के साथ आप सभी का भी विशेष योगदान है।