नगर निगम ने यूजर चार्ज वसूली में बनाया रिकॉर्ड, शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाया और मजबूत

– सात महीनों में 5.65 करोड़ रुपये की वसूली, भुगतान की सुविधाओं में तकनीकी नवाचार

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम ने यूज़र चार्ज वसूली में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों में निगम ने कुल 5 करोड़ 65 लाख रुपये की वसूली की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 5 करोड़ 19 लाख रुपये की तुलना में काफी बेहतर है। यह उपलब्धि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज वसूली में तेजी लाने के प्रयासों का परिणाम है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के हर वार्ड में 600 से अधिक अधिकृत वाहनों के माध्यम से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रूप से एकत्र करना सुनिश्चित किया है। इन वाहनों की व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए लाइव निगरानी की जा रही है, जिससे कूड़ा कलेक्शन में पारदर्शिता और समयबद्धता बनी रहती है। प्रत्येक वाहन ट्रांसफर स्टेशन से कचरा उठाकर निर्धारित कचरा प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुँचाता है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय ने बताया कि इस बार की वसूली पिछले वर्ष की तुलना में तेज रही है और इसे और भी बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। निगम को इस कार्य में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। यूज़र चार्ज वसूली का कार्य ग्लोबल ई-विलेज सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है, जिसकी निगरानी सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप नहक और प्रोजेक्ट मैनेजर नेमतउल्लाह पलवी कर रहे हैं। निगम ने वसूली प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए 47 पॉस मशीनें उपलब्ध कराई हैं, जिनके माध्यम से चेक और डिजिटल माध्यम से यूजर चार्ज का भुगतान किया जा सकता है। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान पोर्टल भी शुरू किया गया है, जिससे लोग घर बैठे आसानी से अपना यूजर चार्ज जमा कर सकते हैं। सभी जोनल कार्यालयों में अलग से यूज़र चार्ज काउंटर बनाए गए हैं, जहाँ नकद भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।

नगर निगम की यह पहल शहर की विभिन्न सोसाइटियों में भी सराहनीय मिली है। राज एनक्लेव मोहन नगर, पार्ल कोर्ट रामप्रस्थ वसुंधरा, जेएम पार्क वसुंधरा, अंब्रेला हाइट्स वसुंधरा, गुलमोहर अपार्टमेंट सिटी जोन, आनंदम सोसायटी कवि नगर और 21 माइलस्टोन सोसायटी कवि नगर जैसी प्रमुख सोसाइटियों ने नगर निगम से संपर्क कर कैंप लगाकर भुगतान सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इन सोसाइटियों ने निगम के स्वच्छता प्रयासों और पारदर्शी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में निगम का पूरा सहयोग जारी रखेंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। गाजियाबाद नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सशक्त बना रहा है। यूज़र चार्ज वसूली का उद्देश्य जनता के सहयोग से एक स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ शहर का निर्माण करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसूली में पारदर्शिता, गति और जनसहयोग सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों के लिए अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आधुनिक तकनीक से संचालित कूड़ा प्रबंधन
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 600 से अधिक अधिकृत वाहनों के माध्यम से घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करना सुनिश्चित किया है। सभी वाहनों की व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से लाइव निगरानी। कचरा प्रत्येक वाहन द्वारा ट्रांसफर स्टेशन से कचरा प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुँचाया जाता है। पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से शहर की सफाई व्यवस्था अधिक संगठित और पारदर्शी बनी है।

भुगतान प्रक्रिया को और बनाया आसान
यूजर चार्ज वसूली को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए नगर निगम ने कई कदम उठाए हैं। 47 पॉस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे डिजिटल और चेक माध्यम से भुगतान संभव। नागरिकों के लिए ऑनलाइन भुगतान पोर्टल शुरू किया गया। सभी जोनल कार्यालयों में अलग यूजर चार्ज काउंटर बनाए गए हैं, जहाँ नकद भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही प्रमुख सोसाइटियों ने नगर निगम से कैंप लगाकर घर-घर भुगतान सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त

स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। गाजियाबाद नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सशक्त बना रहा है। यूजर चार्ज वसूली का उद्देश्य जनता के सहयोग से एक स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ शहर का निर्माण करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसूली में पारदर्शिता, गति और जन सहयोग सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों के लिए अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त

सुनील कुमार राय
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

नगर निगम ने वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों में कुल 5 करोड़ 65 लाख रुपये की वसूली की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 5 करोड़ 19 लाख रुपये की तुलना में काफी अधिक है। इस बार की वसूली पिछले वर्ष की तुलना में तेज रही है और इसे और बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। यूजर चार्ज वसूली में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का सहयोग मिल रहा है, जिससे यह प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनी है। निगम द्वारा 47 पॉस मशीनों और ऑनलाइन भुगतान पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि नागरिक घर बैठे आसानी से यूजर चार्ज जमा कर सकें।
सुनील कुमार राय
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी