शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में गृहिणियों की भागेदारी ने बढ़ाई निगम की शोभा वेस्ट मटेरियल से बनाएं बेस्ट मटेरियल

शहर को स्वच्छ बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-नगर निगम के अभियान से लोगों में बढ़ी जागरूकता
-कचरा पृथक्करण एवं वेस्ट से बेस्ट मुहिम पर महिलाओं ने किया काम
-मंदिर में चढ़े हुए फूलों से बनाई जा रही धूप बत्ती, प्लास्टिक बोतलों से बने हैंगिंग बास्केट

गाजियाबाद। शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की मुहिम रंग ला रही है। कचरा पृथक्करण को लेकर प्रतिदिन शहर वासियों को जागरूक किया जाता है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वहां भी कचरा पृथक्करण के लिए जन-जन को जागरूक भी किया जा रहा है। नगर निगम की जागरूकता का असर लोगों में दिखाई भी दे रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन की टीम भी अभियान के रूप में आंतरिक वार्डों में जाकर प्रतिदिन शहर के निवासियों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक कर रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों में भी चार प्रकार के कंपार्टमेंट लगे हुए हैं। जिनके लिए एसबीएम टीम जन-जन को जागरूक करते हुए अलग-अलग कंपार्टमेंट में ही कचरे के प्रकार के क्रम में कचरा डलवाने का काम कर रही है। साथ ही घरों के अंदर भी गीला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग करने के लिए अपील की जा रही है। जिसमें नगर निगम सफल होता नजर आ रहा है।

शहर के पांचो जोन में अधिकांश घरों में गीला कचरा अलग एवं सूखा कचरा अलग रखा जा रहा है। इस मुहिम में गृहणियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। अधिकांश देखा जा रहा है गृहणियों द्वारा अपने-अपने घरों में दो प्रकार के डस्टबिन रखे जा रहे हैं। एक गीला कचरा के लिए और दुसरा सूखे कचरे के लिए। जिसके क्रम में नगर निगम के कूड़ा कलेक्शन वाहनों में कूड़ा डाला जाता है। वहीं नगर आयुक्त भी गृहणियों के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे है। गृहणियों द्वारा न केवल कचरे को अलग-अलग कर रही है, बल्कि वेस्ट से बेस्ट का कार्य भी कर रही है। जिससे गाजियाबाद शहर के कदम स्वच्छता की ओर बढ़ रहे हैं। कविनगर जोन अंतर्गत सबसे अधिक बेस्ट सेग्रीगेशन पर कार्य किया जाता है। नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को कचरा पृथक्करण मुहिम पर और अधिक बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर वार्ड संख्या 45 करेहड़ा मोहन नगर जो अंतर्गत कई कुशल ग्रहणियों द्वारा अपने घरों पर फूलों से एकत्र होने वाले वेस्ट से धूपबत्ती बनाने का कार्य घर से कर रही है। वार्ड संख्या 67 कवि नगर जोन अंतर्गत कुशल गृहणियों द्वारा वेस्ट से बेस्ट की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए घर के कचरे का इस्तेमाल करते हुए घर की उपयोगी वस्तुएं बनाने का कार्य कर रही हैं। जिसमें कई कुशल गृहणियों द्वारा वेस्ट से हैंगिंग बॉस्केट बनाने का कार्य किया गया।  अन्य कुशल गृहणियों को भी वेस्ट से बेस्ट की तरफ जागरूक किया जा रहा है। शहर की गृहणियों द्वारा अपने-अपने घरों में डस्टबिन भी अलग रखे गए है और वेस्ट सूखे कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने का कार्य किया जा रहा है।

जिसमें पेंसिल के स्टैंड, नाइट लैंप, हैंगिंग बॉस्केट, कपड़े की थैली बनाया जा रहा है। नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा रोको टोको अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें रेड स्पॉट के लिए जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। गुटखा खाकर कहीं भी ना थूकने, रेड स्पॉट ना बनाने के लिए अपील की जा रही है। इसी प्रकार क्लीन टॉयलेट का अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें राहगीरों को कहीं भी खुले में शौचालय न करने की अपील की जा रही है और शौचालयों का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। नगर निगम द्वारा कई अभियान जन-जन को जागरूक कर रहे हैं। जिसे प्रेरित होकर शहर वासी शहर की स्वच्छता में सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं।