एक पेड़ मां के नाम अभियान का क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

-पेड़ हमारे परम मित्र, हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक: सत्येंद्र सिसोदिया

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत आयोजित एक पौधा माँ के नाम अभियान में पश्चिमी यूपी में इसकी शुरुआत हो गई है। रविवार को पश्चिमी क्षेत्र बूथ नंबर 12 वृक्षारोपण अभियान का वार्ड 10 में पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने एमएलसी श्रीचंद शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सतपाल चौधरी जिलाध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी के साथ शुभारंभ करते हुए पौधे रोपित किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया पश्चिमी यूपी में 30 हजार बूथ है। हर बूथ पर प्रतिदिन 15 पौधे लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत बूथ नंबर 12, वार्ड-10 से हो गई है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया था।

इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया था कि, वे सभी अपनी माताजी के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। यह अभियान 23 जून श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से लेकर 6 जुलाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती तक चलेगा। इसी कड़ी में आज एमपी में पौधे रोपे गए। पश्चिमी यूपी में इस दौरान करीब साढ़े चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा पेड़ हमारे परम मित्र हैं और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के साथ ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने में अपना योगदान दे।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि हम सभी को अपने जीवन में वृक्ष लगाने का संकल्प जरूर लें। आप सभी कम से कम एक पेड़ मां के नाम अवश्य रोपित करें और अपने पर्यावरण की रक्षा करने में सहायक बनें। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, पार्षद रेखा गोस्वामी, पूर्व पार्षद विनोद कसाना, राजेंद्र मावी, मनोज गौड़, आकाश चटवाल, डॉ सुशील गोस्वामी, प्रवीण, राकेश जैन, राजेश जैन, अनिल पाल, अमन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मनोज, राजकुमार, देवाशीष दादा, मास्टर श्यामवीर, डॉ बीके शर्मा, कुलदीप प्रजापति, ममता मंजू लाह आदि उपस्थित रहे।