मौत, घटनास्थल से तमंचा व 2 कारतूस बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नगर निगम कर्मचारी के बेटे द्वारा गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा व 2 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है। यह घटना मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक दौलत बाग निवासी संजीव कुमार नगर निगम में संविदा कर्मचारी हैंं। संजीव का बेटा रितिक कुमार (20) वीरवार की रात करीब साढ़े 10 बजे घर लौटा। परिवार से कोई बात किए बगैर वह सीधे कमरे में चला गया। इसके कुछ मिनट बाद परिवार के सदस्यों ने कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी। ऐसे में परिवार के सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां खून से लथ-पथ रितिक जमीन पर पड़ा था। रितिक को आनन-फानन में कॉसमॉस अस्पताल कांठ रोड ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि रितिक ने अपने सीने में गोली मारी थी। देर रात आस-पास ने नागरिकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे से तमंचे के अलावा कारतूस भी बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक जिंदा कारतूस मृतक की जेब में मिलरा है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर परिजनों ने कहा कि युवक कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग के कारण परेशान था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर विवेचना चल रही है।
















