शहर के सभी वार्डो में बहेगी विकास की लहर: सुनीता दयाल

-1 करोड़ के निर्माण कार्यो के मेयर ने किया शिलान्यास

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले शहर में विकास कार्यों में 1.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। महापौर अब तक शहर में लगभग 60 करोड़ के कार्यो में शिलान्यास एवं लोकार्पण कर चुकी हैं। गुरुवार को वार्ड-46 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी संजयनगर में अंकित बाना के मकान से सुल्तान नगर के मकान तक नाली व सड़क निर्माण, गार्डन एंक्लेव में सचिन शर्मा की मार्केट से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक नाली,सड़क निर्माण,न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में शिव बिल्डर से सतपाल व संजीव कुमार के मकान से शनि मंदिर तक नाली व सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।

वहीं,वार्ड-53 में गुलधर मोड़ पर पुलिया की रैम्प व पैचवर्क,नाला मरमत का निर्माण कार्य। गांव रईसपुर में कुक्कू की दुकान से देवेन्द्र के मकान होते हुए हरिराम के मकान तक नाली व सड़क निर्माण,सतवीर सिंह के मकान से पिंटू के मकान से बिजेंद्र के मकान तक नाली,सड़क निर्माण कार्य और वार्ड-32 मेंं हरवंश नगर के मुख्य मार्ग का अवशेष भाग पर नाली, सड़क निर्माण कार्यों का नारियल फोड़कर महापौर ने शिलान्यास किया।इस दौरान पार्षद अजयवीर चौधरी, पार्षद सुमन चौधरी, पार्षद सुभाष चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता राकेश त्यागी, सचिन शर्मा, नगर निगम के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार सिंह,योगेश त्यागी, संजय,कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

यह विकास कार्य लगभग 1.56 करोड़ रुपए की लागत से होंगे। इन विकास कार्यों में पुलिया,लोहे का चैनल,नाली,सड़क निर्माण होगा। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। पानी की निकासी के प्रबंध किए जाए। महापौर का शिलान्यास के दौरान क्षेत्र के पार्षद व लोगों ने स्वागत किया।