गाजियाबाद। कौशांबी में डाबर ऑफिस के साथ-साथ चल रहे नाले निर्माण कार्य का शुक्रवार को भाजपा पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने कौशांबी प्लॉट एरिया की वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कौशांबी में बरसात के दौरान जल भराव की समस्या बनी रहती है। जल भराव ना हो या कम से कम हो, इसके लिए पिछले दो-तीन सालों में कौशांबी के नालों को पक्का कराया गया। ताकि पानी जल्दी निकल जाए। इसी क्रम में कौशांबी थाने के सामने से लेकर मीनाक्षी नर्सिंग होम के सामने डाबर के ऑफिस के साथ-साथ एक नए नाले का निर्माण किया जा रहा है। ताकि जल भराव कम से कम हो और जल्दी पानी निकल जाए।
पूर्व पार्षद ने बताया मानसून से पहले उक्त नाले का निर्माण कराया जा रहा है। क्योंकि बरसात के मौसम में अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए नाले का निर्माण चल रहा है। जिसकी गुणवत्ता के लिए लगातार इसका निगम की टीम के साथ एवं एसोसिएशन के साथ निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ठेकेदार को भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता सामाग्री इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। इस दौरान संरक्षक जीडी शर्मा, अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, महासचिव चंद्र प्रकाश गौगिया, मुनेश चौहान, डाबर से संतोष उपस्थित रहे।
















