थर्मोकूल ने सैफ अली खान को बनाया ब्रांड एम्बेसडर, मुम्बई में हुई भव्य ऐड शूटिंग

-आने वाले समय में ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती, घर-घर पहुंचेगी विश्वसनीय तकनीक

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स होम एप्लांयसेज के क्षेत्र में देश के अग्रणी ब्रांड थर्मोकूल ने अपने प्रचार अभियान को नई ऊँचाई देने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में शनिवार को साइन किया है। इस अवसर पर मुम्बई में गुप्ता परिवार के सभी सदस्यों के साथ थर्मोकूल का भव्य सेटअप लगाया गया और सैफ अली खान ने थर्मोकूल के प्रचार ऐड की शूटिंग की। इस ऐड शूटिंग के दौरान थर्मोकूल के डायरेक्टर राजीव गुप्ता, उनके बड़े भाई संजीव कुमार गुप्ता, साथ ही अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता और थर्मोकूल के अधिकृत डीलर्स शिवांगु सोनकर, रजत केसरवानी एवं अनुज जैन भी मौजूद थे। सभी ने सैफ अली खान से मुलाकात की और उनके साथ संवाद करके ब्रांड के प्रचार अभियान को और सशक्त बनाने की दिशा में विचार साझा किए। थर्मोकूल पिछले लगभग दो दशकों से होम एप्लांयसेज के निर्माण में अग्रणी है।

एलईडी स्मार्ट टीवी और वाशिंग मशीन के बाद इस वर्ष थर्मोकूल के रेफ्रिजरेटर और अन्य आधुनिक उपकरण भी बाजार में उतारे गए हैं। इन उत्पादों की डिजाइन, टिकाऊपन और आधुनिक तकनीक ने ग्राहकों के बीच ब्रांड की पहचान और विश्वसनीयता को और मजबूत किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, सैफ अली खान के जुड़ने से थर्मोकूल का ब्रांड युवाओं के बीच लोकप्रिय होगा और परिवारिक ग्राहकों के लिए भरोसेमंद विकल्प बन जाएगा। इससे ब्रांड की बिक्री में तेजी आएगी और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक मजबूती भी बढ़ेगी। थर्मोकूल की यह पहल दर्शाती है कि आधुनिक उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ प्रचार और ब्रांडिंग भी ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए अनिवार्य है। कंपनी का उद्देश्य है कि हर भारतीय घर में थर्मोकूल के उपकरणों की विश्वसनीयता और गुणवत्ता की पहचान बने।

राजीव गुप्ता ने कहा कि क्वालिटी और प्राइस के साथ-साथ आज के तेज़ और व्यस्त जीवन में प्रचार और मार्केटिंग भी अत्यंत आवश्यक है। सैफ अली खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के बाद हमारे ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में थर्मोकूल के उत्पाद हर घर की पहली पसंद बनें।

सैफ अली खान के विचार और अनुभव
ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद सैफ अली खान ने कहा कि वह थर्मोकूल के साथ जुड़कर खुश हैं। उन्होंने कहना है कि आज के समय में ग्राहक ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो गुणवत्ता, टिकाऊपन और आधुनिक डिजाइन का संपूर्ण मिश्रण प्रदान करें। थर्मोकूल के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में मैं इस भरोसेमंद ब्रांड का संदेश देशभर के लोगों तक पहुँचाने में मदद करूंगा। सैफ अली खान ने शूटिंग के दौरान सेटअप, उपकरण और ब्रांड की तकनीकी विशेषताओं का भी अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल युवा और परिवारिक ग्राहकों दोनों के लिए थर्मोकूल को और अधिक आकर्षक बनाएगी।

आने वाले प्रचार अभियान और योजनाएँ
थर्मोकूल की योजना है कि आने वाले महीनों में नए विज्ञापन और मार्केटिंग अभियान के माध्यम से अपने उत्पादों की राष्ट्रीय पहचान को मजबूत किया जाए। इसके तहत नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लॉन्च, स्मार्ट तकनीक और ग्राहक सेवा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रांड का उद्देश्य है कि थर्मोकूल पूरे भारत में विश्वसनीय और लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान जैसे प्रतिष्ठित स्टार के जुडऩे से ब्रांड को नई ऊँचाई मिलेगी और ग्राहक का विश्वास और मजबूत होगा।