रात के अंधेरे में बेच रहें थे यूपी और हरियाणा की शराब, आबकारी विभाग के रात्रि अभियान ने पहुंचाया जेल

जिले में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ चला विशेष अभियान
यूपी व हरियाणा की शराब समेत दो शराब तस्कर गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर। त्योहार के सीजन में अपने धंधे को चमकाने के लिए छोटी मोटी शराब को बेचकर अपनी दुकान चलाने वाले दो शराब तस्करों को आबकारी विभाग कि टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर यूपी हरियाणा की शराब बेच कर अपनी कमाई कर रहें थे। आबकारी विभाग से बचने के लिए तस्कर रात के अंधेरे का सहारा ले रहे थे। आबकारी विभाग के रात्रि अभियान ने तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया। जिले शराब तस्करों को कमर तोड़ने के लिए दिन दिन और रात अभियान छेड़ा हुआ है। आबकारी विभाग के अभियान में हर दिन शराब तस्कर सलाखों के पीछे पहुंच रहें है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया त्योहार का पर्व शुरू होते ही शराब तस्करो पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा रात में चोरी छिपे शराब तस्करी करने वालो के खिलाफ रात्रि अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे आबकारी विभाग की टीम को सफलता भी मिल रही है। गुरुवार रात को आबकारी निरीक्षक अभिनव शाही और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग व छापेमारी की कारवाई गई। टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर पर्थला मंडी और एफएनजी कट के बीच जनता फ्लैट के गेट नंबर 2 के पास अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहें जीतू पुत्र स्व. गमू यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से केसिनॉस प्राइड व्हिस्की ब्रांड के 64 क्वार्टर (धारिता 180 मिली लीटर प्रति क्वार्टर) हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके अलावा टीम द्वारा सैनिक विहार के पुस्ता रोड मन्दिर के पास शराब तस्करी कर रहें शिवांशू थापा पुत्र पानन थापा निवासी थाना इज्जत नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार गया। जिसके पास से 45 पौव्वे वेव ए वर्ल्ड ऑफ ट्रस्ट टेट्रा पैक कैटरीना देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का बरामद गया। जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए जेल भेजा गया। पकड़े गए दोनो तस्कर रात के अंधेरे में अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहे थे।

आबकारी अधिकारी ने बताया दिन हो या फिर में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम लगातार वाहनों के चेकिंग कर रही है।