आईटीएस डेंटल कॉलेज में तीसरे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स लॉन्च

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के पीरियडोनटोलॉजी विभाग द्वारा सोमवार को तीसरे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स को लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बीडीएस इंटर्नस एवं एमडीएस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को फेशियल एस्थेटिक्स के महत्व को समझाने के लिए प्रख्यात वक्ता डॉ आशीष सिंह द्वारा एक गेस्ट लेक्चर एवं मरीजों पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने फेशियल एस्थेटिक्स उपचार से जुड़ी विभिन्न नवीनतम तकनीकों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस लेक्चर में लगभग 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। यह कोर्स डेंटोमैक्स इंटरनेशनल एकेडमी के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस पाठ्यक्रम के सलाहकार डॉ आशीष सिंह एवं उनकी टीम शामिल होगी। जिसमें सभी प्रतिभागियों को कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के अन्तर्गत चेहरे की सुंदरता को ज्यादा बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों के बारे में सभी प्रतिभागियों को समझाया जायेगा। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को भविष्य में अभ्यास में डर्मल फिलर्स, थ्रेड लिफ्ट्स, लेजर हेयर रिडक्शन, बोटॉक्स, केमिकल पील्स और अन्य फेशियल एस्थेटिक्स उपचारों को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिए तैयार करना होगा। यह कार्यक्रम आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया।

जिसका उद्देश्य मरीजों के बीच सौंदर्य चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और चेहरे की सौन्दर्यता में वृद्धि की मांग करने वाले रोगियों की प्राथमिक वैकल्पिक लक्ष्यों को प्राप्त करना एवं रोगी को समग्र उपचार प्रदान करना है। इस कोर्स के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ फेशियल एस्थेटिक्स उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ। जिसके लिए सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।