-दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भोपुरा, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट पर चलाया चेकिंग अभियान
-अवैध शराब की तलाश में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर मारा छापा
-शराब पर ओवर रेटिंग रोकने को आबकारी विभाग की टीम ने की गुप्त टेस्ट परचेजिंग की कार्रवाई
उदय भूमि
गाजियाबाद। जनपद में त्योहारी और चुनावी सीजन खत्म होने के बाद भी आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। यूपी का एक ऐसा विभाग है जो, हर दिन शासन के अभियान से अलग खुद के नए अभियान के साथ जिले में लगातार कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा के लिए सड़कों पर मौजूद रहता है। अन्य विभाग भले ही त्योहार और चुनाव सीजन में ही सजग रहते है। मगर आबकारी विभाग इन सबसे अलग रहकर अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अलग पहचान बनाए हुए है। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करी को रोकने के लिए जिले में दो चेक पोस्ट स्थापित किए है। जिससे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका को दर्शा सकें। जिसके लिए जिले में आबकारी विभाग की टीमें 24 घंटे दोनों चेक पोस्ट पर 8-8 घंटे की शिफ्ट में पहरा दे रही है। जो कि सर्दी हो या फिर गर्मी अपनी चिंता को छोड़कर दुसरे की चिंता में हमेशा व्यस्त नजर आती है। खुद के परिवार को छोड़कर दुसरे के परिवार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह टीमें कभी शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी और तो सड़कों पर 24 घंटे अवैध शराब की तलाश में रहती है।
आबकारी विभाग निरंतर कड़ी कार्रवाई कर शराब तस्करों को सबक सिखाने में लगा है। इससे तस्करों का नेटवर्क बिखरने के अलावा उनके हौसले भी पस्त होते दिखाई दे रहे हैं। जनपद गाजियाबाद हमेशा शराब तस्करों का पसंदीदा स्थल रहा है। गाजियाबाद में हरियाणा और पंजाब तक की शराब तस्करी कर लाई जाती रही है। विभिन्न रास्तों से शराब तस्कर जिले में प्रवेश करते रहे हैं। अवैध शराब की बिक्री से आबकारी विभाग को राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ता है। वर्तमान में शराब तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। आबकारी विभाग की कार्रवाई ने शराब तस्करों को करारी चोट पहुंचाई है। इसके चलते कई तस्कर जहां जनपद छोड़कर भाग गए हैं, वहीं कई तस्करों ने इस धंधे को छोड़ने में ही भलाई समझी है। देखा जाए तो आबकारी विभाग की सख्ती के चलते अब हाईवे पर संचालित ढाबों, गालियों में चल रहे अवैध शराब की दुकानें अपने आप बंद होने लगी है। लक्ष्य प्राप्ति के साथ-साथ दिन दूना रात चौगुना कमाई के फेर में शराब माफियाओं की अगली रणनीति क्या होगी यह तो अभी नही पता। लेकिन उनकी अगली रणनीति से पूर्व आबकारी विभाग माफिया पर शिकंजा कसने के लिए रोजाना नई-नई रणनीति तैयार कर रहा है। ज्ञात हो कि आबकारी विभाग तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ते हुए कई शराब की भट्टी को ध्वस्त करते हुए तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुका है।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार प्रथम ने बताया जिले में अवैध शराब को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीमें लगातार चेकिंग एवं शराब तस्करों पर दबिश दे रही है। साथ ही बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए दिल्ली बॉर्डर के अलावा भोपुरा और ट्रांसपोर्ट नगर चेक पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आबकारी विभाग की टीमें तीन शिफ्टों में 24 घंटे पहरा दे रही है। चेक किए किसी भी वाहन को आगे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। गुरुवार को आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा, मनोज शर्मा, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, डॉ राकेश त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, अनुज वर्मा और अभय दीप सिंह की टीम द्वारा दुहाई, डासना, दिल्ली यूपी बोर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही हिंडन क्षेत्र में दबिश भी दी गई। इसके साथ ही हाईवे पर संचालित ढाबे की चेकिंग करते हुए अवैध शराब की बिक्री न करने की चेतावनी दी गई है। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध शराब बरामद नहीं किया गया।
आबकारी विभाग की टीम दिन-रात अलर्ट मोड पर है। कहीं सूचना मिलने के साथ तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जिले में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नही होने दिया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग की टीम पूर तरह से अलर्ट है। इसके अलावा राजमार्ग और राष्ट्रीय मार्ग पर भी आबकारी विभाग की टीमें वाहनों की चेकिंग कर रही है। सड़कों पर चेकिंग के साथ देशी ,विदेशी, बीयर दुकानों एवं कैंटीन की गहनता से चेकिंग की गई। सभी दुकानों पर नियमों को सुनिश्चित कराने के साथ ही दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया। चेकिंग के दौरान दुकानों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। साथ ही विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि नियमानुसार ही शराब की बिक्री करें।
दुकानों पर आने वाले ग्राहकों से शराब पर अंकित मूल्यों से अधिक की डिमांड न करें और उनसे अभद्र व्यवहार भी न करें। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग सहित संचालित हो रही है कि नहीं इसे भी चेक करते रहे। पॉश मशीन और ऑनलाइन माध्यम से ही ज्यादा से शराब की बिक्री करें। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया अवैध शराब के खिलाफ टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही दुकानों के आसपास भी रात में अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। जिससे शराब की दुकानों के आसपास मौजूद अन्य दुकानों से होने वाली शराब तस्करी को रोका जा सकें। अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।


















