नशे की पूर्ति के लिए दिल्ली-एनसीआर में करते थे वाहन चोरी, चोरी के वाहनों से लूटते थे मोबाइल पुलिस ने दबोचे 8 बदमाश

गाजियाबाद। नशे की पूर्ति के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 8 शातिर वाहन चोरों को थाना टीला मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, तीन स्कूटी, 6 मोबाइल फोन बरामद किया है। चोरी के वाहनों से आरोपी मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे।
डीसीपी (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने एसीपी सिद्धार्थ गौतम की मौजूदगी में वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार को थाना टीला मोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कोयल एन्क्लेव गेट के पास से नवीन उर्फ तोतली पुत्र प्रभू शंकर निवासी गली नंबर-8 हर्ष विहार दिल्ली, लकी उर्फ अनुराग पुत्र चिन्टू निवासी पंचशील कॉलोनी, 3. सूरज पुत्र महिपाल सिंह निवासी पीर वाली हर्ष विहार द्वितीय टीलामोड़, राजन जोशी पुत्र मुकेश कुमार निवासी हाजीपुर बेहटा लोनी बार्डर, रवि उर्फ काली पुत्र माता प्रसाद निवासी संतोष विहार बेहटा हाजीपुर, राहुल मोर्या पुत्र अच्छे लाल निवासी अमित विहार बेहटा हाजीपुर, लुकमान पुत्र मंजूद निवासी सुनहरी मस्जिद के पास पसौंडा टीला मोड़ और अमन पुत्र यशपाल निवासी सिनेमा के पास-99 कॉलोनी राजबाग राजेन्द्र नगर को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपी नशेडी किस्म के है।

जो कि नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों से ही राहगीरों से मोबाइल लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम देते थे। चोरी के वाहन और मोबाइल को दुसरे क्षेत्र में जाकर अनजान व्यक्ति को सस्ते दामों में बेंच देते थे। नवीन उर्फ तोतली के खिलाफ हर्ष विहार दिल्ली में 1, इंदिरापुरम में 1 और थाना टीला मोड में लूट व चोरी के दो मुकदमें, लकी उर्फ अनुराग के खिलाफ हर्ष विहार थाना दिल्ली में चोरी व हत्या के दो, थाना टीला मोड़ में चोरी व लूट के 2, सूरज के खिलाफ थाना हर्ष विहार व थाना कृष्णा नगर दिल्ली में चोरी के दो, थाना इन्दिरापुरम में चोरी का 1 और थाना टीलामोड़ पर चोरी का 1, राजन जोशी के खिलाफ पर थाना नन्द नगरी दिल्ली में

चोरी का 1, थाना इन्दिरापुरम में चोरी का 1 व थाना टीलामोड़ में चोरी का 1 मुकदमा, रवि उर्फ काली के खिलाफ थाना नन्दनगरी व थाना तिमारपुर दिल्ली में चोरी के दो व थाना टीलामोड़ में चोरी का 1 मुकदमा, राहुल मोर्या के खिलाफ थाना नन्दनगरी व मानसरोवर पार्क दिल्ली में चोरी के 2 व थाना टीलामोड़ में चोरी का 1 मुकदमा, लुकमान के खिलाफ थाना तिमारपुर दिल्ली, थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली, थाना कृष्णा नगर शाहदरा दिल्ली में चोरी के 3 व थाना टीलामोड़ में चोरी के 2 और अमन के खिलाफ थाना तिमारपुर दिल्ली, थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली, थाना कृष्णा नगर दिल्ली में चोरी के 3 व थाना टीलामोड में चोरी के 2 मुकदमें दर्ज है। जिनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।