अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने कहा इस वर्ष नहीं होगा कोई भव्य आयोजन
उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रह्म एकता दिवस आज सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में इस बार किसी भी तरह के सामूहिक आयोजन नही करने का निर्णय लिया है। सभी ब्राह्मण अपने घरों में पूजा करेगें एवं दिया जलाएगें। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस वर्ष किसी सामूहिक आयोजन के बजाए ब्राह्मण मंदिरों मे जाए और वहां पूजारी की मदद करें। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने कहा कि पूर्व में प्रत्येक वर्ष अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण
महासभा द्वारा आज के दिन भव्य आयोजन होता रहा है। लेकिन इस वर्ष ऐसा किया जाना उचित नही होगा। कोरोना संकटकाल में मंदिर के पुजारियों ने गंभीर परिस्थितियों का सामना किया है। छोटे कस्वों एवं दूर-दराज के छोटे मंदिरों के पुजारियों के समक्ष भोजन जुटाने की चुनौतियां भी रही है। हम सभी को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। सभी ब्राह्मण भाईयों से अनुुरोध है कि वह मंदिरों में जाए और पुजारियों को अन्न-वस्त्र का दान करें। तरूण मिश्र ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी को अपनी दिनचर्या में बोलचाल की भाषा हिंदी ही रखनी चाहिए। सभी को चाहिए कि वह अपने परिवार के सदस्यों को प्रतिदिन हिंदी के एक नये शब्द को सीखाएं और घर में भी हिंदी भाषा का प्रयोग करें।
















