दुकानों का डीएम सर्किट रेट से किराया बढ़ाने का व्यापारियों ने किया विरोध

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में 1702 दुकानों और ठिए का डीएम सर्किल रेट से किराया बढ़ाने को लेकर व्यापारी पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंंस के दौरान महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद अग्रवाल, महामंत्री अशोक चावला, राजदेव त्यागी आदि पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर पुरजोर विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि निगम की ज्यादातर दुकानें वर्ष-1952 के बाद पाकिस्तान से आए विस्थापितों को आवंटित की गई थी। कुछ दुकानों की प्रीमियम राशि लेकर आवंटित की गई। किराया डीएम सर्किल रेट से न बढ़ाकर 10 से 20 फीसदी तक ही बढ़ाया जाए। नगर आयुक्त को 10 से 20 फीसद ही किराया बढ़ाना चाहिए।बोर्ड बैठक में उनकी बात रखने पर महापौर सुनीता दयाल का भी व्यापारियों ने आभार जताया। निगम डीएम सर्किल रेट से दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी में है। जबकि व्यापारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमानुसार किराया में आवश्कता के अनुसार बढ़ा सकता है। व्यापारियों ने नगर निगम को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का हल नहीं निकला तो जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से नगर निगम का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।

अध्यक्ष गोपीचंद और महामंत्री अशोक चावला ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस बारे में प्रस्ताव लाने से पहले व्यापारियों की पीड़ा नहीं सुनी गई। नगर आयुक्त इसके साथ व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी वार्ता करें।उन्होंने कहा कि महापौर सुनीता दयाल ने डीएम सर्किल रेट से किराया नहीं बढ़ाने का व्यापारियों को आश्वासन दिया है। राजदेव त्यागी ने कहा कि नगर निगम की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों ने गुमराह किया। इसका पुरजोर विरोध करेंगे। व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम की आमदनी बढऩी चाहिए। ताकि शहर में विकास कार्य हो सकें।मगर डीएम सर्किल रेट के अनुसार किराया बढ़ाना गलत है। एक सवाल के जवाब में गोपीचंद ने कहा कि भाजपा को हम वोट देते है। जनप्रतिनिधि चुने गए। मगर फिर भी भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीडऩ हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद राजीव शर्मा द्वारा विरोध किया गया है। इनमें से ज्यादातर दुकानें उनके क्षेत्र में है। इसलिए वह व्यापारियों के साथ है। इस दौरान प्रांतीय युवा महामंत्री राजदेव त्यागी,रमतेराम व्यापार मंडल के अयक्ष राकेश स्वामी, गोल मार्केट के अध्यक्ष राकेश बवेजा समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों ने दुकानों का किराया नहीं बढ़ाने का पुरजोर तरीके से विरोध किया।