जीडीए में प्रवर्तन प्रभारी समेत अवर अभियंताओं के जोन में किए तबादला

उदय भूमि
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में प्रभारी प्रवर्तन जोन समेत नए अवर अभियंता के प्रवर्तन जोन में तबादला किए गए है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने संशोधन करते हुए बड़े पैमाने पर किए तबादला में नए अवर अभियंता समेत प्रभारी प्रवर्तन जोन का भी तबादला कर दिया हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने जारी किए तबादला आदेश के तहत जीडीए प्रवर्तन जोन 1 व 2 के प्रभारी रहे अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार को हटाकर इनकी जगह अधिशासी अभियंता (विद्युत) वीरेंद्र कुमार को प्रवर्तन जोन 1 व प्रवर्तन जोन 2 का प्रभारी तैनात किया है। वहीं, सहायक अभियंता पीयुष सिंह व अवर अभियंता महेंद्र कुमार और सीपी शर्मा तैनात रहेंगे। वहीं प्रवर्तन जोन 2 के सहायक अभियंता पीयूष सिंह व अवर अभियंता सचिन अग्रवाल और अवर अभियंता अर्जुन यादव व सुनील कमार तैनात किए है। जीडीए प्रवर्तन जोन 3 के प्रभारी अधिशासी अभियंता योगेश पटेल एवं सहायक अभियंता निशांत चंद एवं सहायक अभियंता अनिल शर्मा के अलावा जोन में तैनात रहे।

अवर अभियंता राजेंद्र सिंह को हटाकर इनकी जगह अवर अभियंता सतेंद्र कुमार को तैनात किया गया है। वहीं प्रवर्तन जोन-3 के अवर अभियंता कमलदीप कुमार व अवर अभियंता आशीष कुमार को अलग-अलग क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। जीडीए प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी अधिशासी अभियंता योगेश पटेल व सहायक अभियंता विनय कुमार और अवर अभियंता योगेश वर्मा, अवर अभियंता गिरजा शंकर को तैनात किया गया है। जीडीए प्रवर्तन जोन-5 की प्रभारी ओएसडी गुंजा सिंह एवं सहायक अभियंता अनुज कुमार व सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार के अलावा अवर अभियंता अखिल मिश्रा, अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा को तैनात किया है।

जीडीए प्रवर्तन जोन के प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन व सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला और अवर अभियंता वीरेंद्र पांडेय, अवर अभियंता गोपाल कृष्णा शर्मा तैनात किए हैं। जीडीए प्रवर्तन जोन-7 कि प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन व सहायक अभियंता सुरजीत कुमार, अवर अभियंता महेश कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता राजेश कुमार शर्मा, अवर अभियंता नरेंद्र कुमार मार्कंडेय को नियुक्त किया है।

जीडीए प्रवर्तन जोन-8 की प्रभारी एवं ओएसडी गुंजा सिंह एवं सहायक अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा और अवर अभियंता अखिलेश कुमार, अवर अभियंता पवन कुमार का प्रवर्तन जोन में तबादला किया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने जारी किए तबादला आदेश के तहत सहायक अभियंता व नए अवर अभियंता के क्षेत्र में कार्यों का निष्पादन करेंगे। इसके साथ ही निर्देश दिए कि प्रवर्तन जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अधीन प्रभावी कार्यवाही के लिए जोन संबंधित क्षेत्र में प्रवर्तन का कार्य करेंगे।