-अंग्रेजी दवाइयों से परहेज कर एक्यूप्रेशर व घरेलू उपचार से बीमारियों का करें इलाज: कुसुम मनोज गोयल
गाजियाबाद। डिवाइन टच हीलिंग थेरेपी सेंटर गुरुद्वारा, श्री गुरु सिंह सभा, वैशाली सेक्टर-1 द्वारा स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत वैशाली सेक्टर-2 राधा पार्क में मंगलवार को एक्यूप्रेशर कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद कुसुम गोयल व पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल ने संयुक्त रुप से किया। कैंप में आसपास के रहने वाले अनेक नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। इसमें सर्वाइकल, कमर, कंधे, घुटनों का दर्द, साइटिका आदि का एक्यूप्रेशर व एक्यूपंक्चर से मरीजों का उपचार किया गया। दीप ड्रीम्स इंडिया द्वारा ब्लड टेस्ट कैंप का भी लोगों ने लाभ लिया।
एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट डॉक्टर सुखमीत कौर व उनकी टीम के सदस्य संजू रघुवंशी, बलजीत सिंह, संजीव सेठी, लवी जैन, नीरज, प्रदीप कुमार, व संदीप आदि ने कैंप में आये नागरिकों को चिकित्सा प्रदान की इसके अलावा आयुर्वेद, मिलट्स एवं खानपान की आदतों के प्रति जागरूक किया। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा हमारे शरीर के अंदर इस जीवन ऊर्जा का प्रवाह कुछ नलिकाओं का माध्यम से होता है। ऊर्जा के इस प्राकृतिक प्रवाह में किसी तरह की रुकावट या असंतुलन ही बीमारी या दर्द का कारण बनता है। एक्यूप्रेशर के माध्यम से इस रुकावट या असंतुलन को सही करके जीवन ऊर्जा के प्रवाह में सुधार लाया जाता है जिससे शरीर फिर से स्वस्थ हो जाता है।
लोग अंग्रेजी दवाइयों के सेवन करके अपने गुर्दे व लीवर खराब कर रहे हैं। इसलिए जब तक संभव हो सके एक्यूप्रेशर व घरेलू उपचार द्वारा बीमारियों का इलाज करें। कैंप में गौरव अग्रवाल, मनोज, प्रमोद सिंगल मनोज मिश्रा सुशील शर्मा, सरिता, ज्योति सिंघल, अनीता, कुमकुम शर्मा, लीना, कलावती, निशु, राय बहादुर ममता त्रिपाठी सिंह आदि मौजूद रहे।
















