उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव द्वारा की गई। उन्होंने स्वयं पौधा रोपकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी विकास बघेल, जिला समन्वयक रुचि त्यागी एवं कुणाल मुद्गल, एसआरजी पूनम शर्मा, नरेंद्र कौशिक, राजेंद्र शर्मा, सतीश और नवीन सहित कई अधिकारी व कर्मचारी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
पौधारोपण के दौरान ओ.पी. यादव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर पौधा न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन देता है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए हरित भविष्य की नींव भी रखता है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने आने वाले समय में अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि बच्चों और समुदाय में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को भी विकसित करना है। बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालयों में भी आज पौधारोपण किया गया। विभिन्न ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों सर्वेश कुमार, कविता चौहान, महिमा दयाल, विश्वजीत राठी, इश्क लाल और डॉ. अभिषेक ने नेतृत्व करते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का उदाहरण प्रस्तुत किया और समाज को हरित भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश दिया।
















