कास्टिंग काउच पर टीवी अभिनेत्री का खुलासा

फिल्ममेकर ने रोल ऑफर कर गलत डिमांड की

मुंबई। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है। डोनल को रोल ऑफर कर फिल्म निर्माता ने हमबिस्तर होने का दबाव डाला था। इससे खफा अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। चूंकि वह गलत तरीके से काम हासिल करने के पक्ष में नहीं थीं। डोनल के इस कदम से फिल्ममेकर को झटका लग गया था। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है। कास्टिंग काउच के मामले जब-तब प्रकाश में आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब दिल तो हैप्पी जी फेम अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने साउथ के एक फिल्ममेकर की करतूत का खुलासा किया है। डोनल के मुताबिक साउथ के इस फिल्ममेकर ने उन्हें रोल देने की बात की। बदले में उनके साथ सोने की डिमांड कर दी। डोनल ने तुरंत इस प्रकरण में शिकायत दर्ज करा दी। चूंकि वह गलत तरीके से काम पाने को कतई राजी नहीं थीं। डोनल के कदम से फिल्ममेकर को जोर का झटका लगा था। डोनल बिष्ट को फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए बेहद संघर्ष करना पड़ा। अपने उस दौर को याद कर कर वह भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक शो के लिए चुन लिया गया था। उस प्रोजेक्ट के लिए फीस और सभी बातों पर चर्चा कर डील फाइनल कर दी गई थी। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी जगह पर किसी और अभिनेत्री को साइन कर लिया गया है। इस घटना से डोनल और उनके परिवार को इस बात का आभास हो गया कि वह मुंबई में किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकती हैं। डोनल ने कहा कि उन्हें अपने टैलेंट और मेहनत पर पूरा भरोसा था। नतीजन उन्होंने हार नहीं मानी। वह निरंतर ऑडिशन्स दिया करती थीं। डोनल ने साल 2015 में स्टार प्लस के शो एयरलाइन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी कास्टिंग काउच की बात कह चुकी हैं।