-महिला, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
गाजियाबाद। महिला ने पति से तलाक लेने और अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए खुद ही एसिड अटैक का षड्यंत्र रचे जाने पर स्वाट टीम नगर जोन व थाना नंदग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने महिला व प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने पति से तलाक लेने और अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए एसिड अटैक का खुद ही षडयंत्र रचा था। जिससे पति और ससुराल के साथ प्रेमी के परिवार को भी जेल भेजने की तैयारी की हुई थी। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने एसीपी नंदग्राम सलोनी अग्रवाल,एसीपी सिटी रितेश त्रिपाठी की मौजूदगी में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को मिगसन सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन निवासी पीडि़ता प्रियंका शर्मा ने नंदग्राम थाने में सूचना दी कि अज्ञात ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ एसिड पीछे से फेंक दिया है। जिसमें अपने पति और ससुराल पक्ष के लोग और सोसायटी के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम और नंदग्राम पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे,सर्विलांस व लोकल इनपुट की मदद ली गई। जांच में पता चला कि प्रियंका का अपने पति अर्पित कौशिक व ससुरालियों के साथ पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है। दबाव बनाने के लिए प्रेमी पुलकित त्यागी व पूर्व परिचित अंकित के साथ मिलकर खुद अपने उपर ज्वलनशील पदार्थ/ एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया। जिसमें अपने पति व ससुरालीजन व अपने प्रेमी पुलकित त्यागी के परिवार में पुलकित की पत्नी, भाई, जीजा व बहन का नाम भी एफआईआर में दर्ज करा दिया। पुलकित त्यागी व प्रियंका की शादी का रास्ता साफ हो जाए। एक तीर से दो निशाने लगाने का काम कर रही थी।
अंकित, पुलकित व प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि प्रियंका की शादी वर्ष 2018 में अर्पित कौशिक के साथ लव मैरिज की थी। मगर कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। वर्ष 2024 फरवरी माह में प्रियंका की मुलाकात पुलकित त्यागी से हुई,जो शादी शुदा है। दोनो में गहरी दोस्ती हो गई।दोनों ने शादी करने तक की सोच रहे थे। लेकिन प्रियंका को अर्पित कौशिक तलाक नहीं दे रहा था। जिसमें महिला थाने में इनकी काउंसलिंग भी चल रही थी। उधर,पुलकित की भी अपनी पत्नी के साथ नहीं बनती थी। 21 अगस्त को काउंसलिंग हुई थी, वहां से अपनी सोसाइटी में वापस आकर अपनी सोसायटी से बाहर निकलकर एक उबर मोटर साइकिल किराए पर बुक की और अपने पूर्व परिचित ड्राइवर अंकित व पुलकित के साथ षड्यंत्र कर, अंकित के माध्यम से मालीवाड़ा चौक स्थित राजेंद्र की दुकान से एसिड
खरीदकर पूर्व में बनाई गई योजना के अनुसार 4 बजे रास्ते में उबर बाइक को रुकवाकर अंकित अपनी बाइक से वहां आया और दोनों ने और आराम से प्रियंका के उपर ज्वलनशील पदार्थ,एसिड पीठ पर डाला। जिससे शरीर भी ज्यादा न जले और घटना से सनसनी फैल जाए। जिसके बाद अपने पति अर्पित कौशिक व उसके परिवारीजन व पुलकित की पत्नी व उसके परिवार जनो के खिलाफ थाने में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जिससे दोनों से तरफ से आ रही समस्याएं समाप्त हो जाए और दोनों साथ रह सकें।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
















