जनता दर्शन के अंतर्गत मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सुनी क्षेत्रीय लोगों की परेशानी

-कहा अधिकारी जनता की सुने बात और करें उचित कार्रवाई

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को अपने सेक्टर-23 स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रीय लोगों ने उनसे मुलाकात की, साथ ही अपनी परेशानियां बताइ। इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को फोन लगाया और कहा कि अधिकारी जनता की सुनवाई करें। उन्हें परेशान ना करें, किसी भी समस्या होने पर उन्होंने लोगों को दोबारा मिलने आने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों से जनसुनवाई पर पूरा फोकस करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि वह हर घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आमजन को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उनके आवास पर आए लोगों से कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लें। भारतीय जनता पार्टी जिस सोच और विश्वास के साथ जनता के लिए काम कर रही है। ऐसा उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में नहीं देखा है। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि पार्टी से जुड़ने के लिए वह मिस्ड कॉल या बूथों पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही जनता दर्शन में आए लोगों को उन्होंने न्याय दिलाने के लिए कई विभाग के अधिकारियों को व्यक्तिगत फोन भी किया। सोमवार को मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर जो जनता दर्शन कार्यक्रम था, उसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे थे। भीड़ को देखकर उन्होंने एक बात कही है कि स्थानीय लोगों के लिए वह ठीक प्रकार से सुनवाई करते हैं, इसलिए उनके यहां बड़ी संख्या में लोग उनसे मुलाकात करने आते हैं।