उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत है। फिलहाल पासवान की हालत स्थिर बताई गई है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को रविवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि पासवान की हालत फिलहाल स्थिर है। सनद रहे कि उन्हें पहले से दिल की बीमारी है। कुछ साल पहले दिल का इलाज कराने के लिए वह लंदन गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि पासवान को विभिन्न परेशानी हैं। उनका हार्ट ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य पर डॉक्टर निरंतर नजर रख रहे हैं। रमविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कमान भी उन्होंने संभाल रखी है। उधर, पासवान का स्वास्थ्य खराब होने से परिजन और शुभचिंतक बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। वह निरंतर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ले रहे हैं।
पूर्व राष्ट्रपति की हालत में सुधार नहीं
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत चिंताजनक है। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण वह वेंटिलेटर पर हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने सोमवार को बताया कि प्रणब मुखर्जी की हालत सोमवार की सुबह से अपरिवर्तित है। वह गहरे कोमा में हैं। उनके श्वसन संक्रमण का इलाज चल रहा है। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को दस अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। उन्हें कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि भी हुई थी।

|
ReplyForward
|