नेहरु वर्ल्ड स्कूल में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 27 जुलाई से 3 अगस्त तक उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मेजबानी नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद द्वारा की जाएगी। इस लीग के लिए खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया 19 जुलाई से 21 जुलाई तक नेहरु वल्र्ड स्कूल गाजियाबाद में की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। 72 खिलाडिय़ों का चयन किया गया, जिन्हें 6 टीमों में विभाजित किया जाएगा। प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया में कुल 47 प्रशिक्षकों के आवेदन थे। कुल 6 टीमों के लिए 6 प्रशिक्षकों को चुना गया। 23 जुलाई की शाम 7 बजे ड्रॉ के द्वारा टीम प्रषिक्षकों के नाम का ऐलान किया गया। बुधवार शाम 6 बजे खिलाडिय़ों की नीलामी हुई। जिसमें टीम मालिकों ने अपने पसंदीदा खिलाडिय़ों को चुना।

6 टीमों के नाम
1. भारतीय वारियर्स, गाजियाबाद
2. शुभम स्मैशर्स, मेरठ
3. देवभूमि लायंस, रामपुर
4. दी स्पोर्ट्स हब, कानपुर
5. अलीगढ़ ड्रिब्लर्स, अलीगढ़
6. एएसपी फिटनेस, लखनऊ

27 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख रुपए उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा। नेहरु वल्र्ड स्कूल गाजियाबाद में आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन करने के साथ युवा खिलाडिय़ों के लिए एक मंच प्रदान करेगी।