अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैश्य अग्रवाल परिवार ने दिया स्वस्थ रहने का मूल मंत्र

-स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है नियमित योग: अनिल जैन

गाजियाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को वैश्य अग्रवाल परिवार द्वारा मैक्स हॉस्पिटल वैशाली व भारतीय योग संस्थान द्वारा सामूहिक रूप से स्वर्ण जयंती पार्क में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर योग दिवस मनाया। कार्यक्रम मेंं स्थानीय पार्षद धीरज अग्रवाल का वैश्य अग्रवाल परिवार के अध्यक्ष अनिल जैन, संरक्षक महेश गोयल, रमेश अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, संयोजक प्रदीप गुप्ता, सलाहकार महानंद अग्रवाल, महासचिव प्रदीप आर्य श्रवण गर्ग, शिव गुप्ता, सीमा गुप्ता ने संयुक्त रुप से स्वागत किया। मैक्स वैशाली के पल्मोनोलॉजी विभाग से आए डॉ नितेश तायल ने बताया दीर्घ श्वास से फेफड़ों को पूरा ऑक्सीजन मिलता है। अत: हमें प्रतिदिन श्वसन क्रिया व योगासन का अभ्यास अवश्य करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि धीरज अग्रवाल पार्षद ने बताया योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है अत: हमें प्रतिदिन योगा करना चाहिए। अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी, खान-पान और जीवन शैली ने हर आदमी के सामने स्वास्थ्य का संकट पैदा कर दिया है। वर्तमान में व्यक्ति जिन चुनौतियों से सर्वाधिक जूझ रहा है, स्वस्थ रहने की चुनौती उसमें सबसे महत्त्वपूर्ण है। योग भारत की दुनिया को बहुत बड़ी देन है। अपनी जीवन शैली में योग को शामिल करने से बेहतर कुछ नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए। योग-प्राणायाम व्यक्ति के तन-मन दोनों को स्वस्थ रखते हैं।

संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा योग से केवल शारीरिक व्यायाम नहीं होता बल्कि योग इससे भी ऊपर है। मन के विकारों को दूर करने का योग महत्वपूर्ण साधन है। योग वेदों से लिया गया है, प्राचीन ऋषियों-मुनियों के द्वारा योग को अपनाया गया है। य योग स्वयं के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना है। मात्र प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में योग के माध्यम से परिवर्तित कर सकते हैं। हम योग को जाने पहचाने और उसका प्रयोग अपने जीवन में कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

इस दौरान प्रचार मंत्री अजय गोयल, सुशील अग्रवाल, उमाशंकर, सीमांत गुप्ता, केसी गर्ग, एसके गुप्ता, शैली गर्ग, अनुपमा, सुषमा, सुशीला, अनुराधा, कमलेश गर्ग, मनोज गर्ग सीए, राकेश आर्य, सोनू , विजय भारती, दिनेश इत्यादि बहुत से सदस्य उपस्थित थे। लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल द्वारा छोटे छोटे बच्चों को योगा स्टोरी द्वारा योगा करवाया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को अल्पाहार व डाबर का काढ़ा दिया गया व मैक्स हॉस्पिटल वैशाली की ओर से टी शर्ट वितरित की गई। सभी आगंतुकों का अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा आभार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।