वैश्य अग्रवाल परिवार संस्था भाजपा पार्षदों के पक्ष में मांगे वोट

ट्रिपल इंजन की सरकार से प्रदेश की बढ़ेगी रफ्तार 

गाजियाबाद। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आज गाजियाबाद एक स्मार्ट सिटी के साथ वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में स्थापित हो रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 6 वर्ष के अंदर 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराने के साथ कोरोना काल खंड में पिछले 3 वर्षों से 15 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन दिया गया है। इतना नहीं नहीं आज उत्तर प्रदेश के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़कर के प्रदेश के अंदर हैं नौकरी उपलब्ध करवाने का कार्य भी डबल इंजन की सरकार कर रही है। उक्त बातें रविवार को इंदिरापुरम में वैश्य अग्रवाल परिवार संस्था के अध्यक्ष अनिल जैन ने भाजपा पार्षद उम्मीदवारों से मुलाकात के दौरान उनके समर्थकों में जोश भरते हुए कहीं।

उन्होंने कहा वर्ष 2017 के पहले नौजवान नौकरी के लिए भटकता था, नौकरियों में भेदभाव होता था। आज प्रदेश में सरकारी नौकरी हर नौजवान के लिए उपलब्ध है। कानून व्यवस्था की बेहतरीन स्थिति का परिणाम है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। डबल इंजन की सरकार के साथ जरूरी है कि स्थानीय निकायों के माध्यम से विकास का रथ चलता रहे। इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। इससे विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन की गति से चलेगी और यूपी देश का ग्रोथ इंजन बनेगा। अगामी 11 मई को होने वाले मतदान के दिन भाजपा उम्मीद वार्ड-81 धीरज अग्रवाल, वार्ड-87 सिद्धी प्रधान अग्रवाल, वार्ड-99 प्रिती जैन धर्मपत्नी अभिनव जैन को जिताने की अपील की। सलाहकार प्रदीप गुप्ता ने कहा जब भारत दुनिया के लिए श्रेष्ठ भारत बन रहा है तो ऐसे में उत्तर प्रदेश कैसे चुपचाप बैठ सकता है।

भारत की इस स्पीड के साथ उत्तर प्रदेश में उसी गति से बढ़ रहा है। जब डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन लगेगा तो यह गति कई गुना और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश के विकास में नए कीर्तिमान गढ़े हैं। इसी ताकत के साथ पिहानी मे ट्रिपल इंजन को जोडऩा है। ट्रिपल इंजन सरकार पर जनसंवाद कर बेहतर माहौल बनाएं। महामंत्री प्रदीप आर्य ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब भाजपा के पार्षदों को आप भारी मतों से जीत दिलाकर नगर निगम के सदन में भेंजेगे। प्रतिनिधि मंडल ने सभी उम्मीदवारो को वैश्य अग्रवाल परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग, समर्थन देने का आश्वासन दिया।