-852 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा जन जन तक पहुंच रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार प्रत्येक जोन में जोनल प्रभारी कार्यक्रमों की कमान संभाले हुए हैं। रविवार को वसुंधरा जोन के बृज विहार एवं चंद्र नगर क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुनील शर्मा एवं पूर्व महापौर आशा शर्मा व शहर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पात्रों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताकर उनका लाभ दिलाया गया।
852 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। आए हुए अतिथियों ने आत्मनिर्भर भारत की शपथ उपस्थित जनों को दिलाई, जोनल प्रभारी एसके राय एवं टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने में निगम अधिकारी एवं भूमिका निभा रहे हैं। नगर निगम की तरफ से सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर निगम सीमा अंतर्गत क्षेत्र में बहुत ही भव्यता से संपन्न हो रही है। 21 जनवरी को अंतिम कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर निगम क्षेत्र में होगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव की रूपरेखा के अनुसार वसुंधरा जोन में लगभग 10 कार्यक्रम शेष है।

















