विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे हापुड़ यूपी में बंपर पैमाने पर हुए IAS अफसर के ट्रांसफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 48 घंटे के दौरान 25 IAS अफसरों के इधर-उधर ट्रांसफर किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में 15 जिलों के डीएम शामिल हैं। शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। उसके बाद शनिवार देर रात 6 IAS अफसरों को ट्रांसफर दिया गया। इसके बाद दोबारा शासन ने ट्रांसफर की जारी की। रविवार सुबह में कई अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट पब्लिक डोमेन में साझा की गई।
उदय भूमि ब्यूरो
लखनऊ/गाजियाबाद। UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए अधिकारियों के ट्रांसफर की लंबी सूची जारी की है। पिछले दो दिनों के भीतर यूपी में बंपर पैमाने पर IAS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 48 घंटे के दौरान 25 IAS अफसरों के इधर-उधर ट्रांसफर किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में 15 जिलों के डीएम शामिल हैं। शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। उसके बाद शनिवार देर रात 6 IAS अफसरों को ट्रांसफर दिया गया। इसके बाद दोबारा शासन ने ट्रांसफर की जारी की। रविवार सुबह में कई अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट पब्लिक डोमेन में साझा की गई। नई लिस्ट के मुताबिक कुछ और IAS अफसरों को नए पदों पर तैनाती दी गई है। गाजियाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. नितिन गौड़ को पिलखुआ हापुड़ विकास प्राधिकरण का VC बनाया है। गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी ( CDO) के पद पर तैनात विक्रमादित्य सिंह मलिक को गाजियाबाद का नया म्युनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है। विशेष सचिव लोक निर्माण आशुतोष कुमार द्विवेदी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ACEO बनाया गया है।
शासन द्वारा शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। इनमें IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया है। कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन को विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाया है। राहुल पांडेय को हमीरपुर तो शैलेंद्र कुमार मथुरा का DM बनाया गया है। इसके बाद शनिवार को कुछ संशोधन हुए और कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर बदले गए। IAS अंकित अग्रवाल का जिला बदला है। रामपुर DM की जगह अब अंकित अग्रवाल को बिजनौर का DM बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार रामपुर के DM के पद पर बने रहेंगे। IAS नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज डीएम के पद पर भेजा गया है। भानुचंद्र गोस्वामी को आगरा का डीएम बनाया है। डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी को डीएम हमीरपुर से विशेष सचिव वन और पर्यावरण बनाया है। प्रयागराज जिले के DM रहे संजय खत्री को ACEO नोएडा विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। मथुरा DM पुलकित खरे को सीईओ UPRRDA बनाया गया है।
शासन द्वारा शनिवार रात जिन 6 जिलों के डीएम बदले हैं। उनमें आगरा, प्रयागराज, मथुरा, मुरादाबाद, हमीरपुर और महोबा के डीएम शामिल हैं। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को DM मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। DM मुरादाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह को DM मथुरा बनाया है। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग को DM हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को DM महोबा बनाया है। DM महोबा मनोज कुमार सिंह को विशेष सचिव हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के पद पर भेजा है। आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को DM प्रयागराज बनाया है। भानुचंद्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से DM आगरा बनाया है। उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को कुशीनगर भेजा गया है। महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) DM मिर्जापुर को DM बस्ती बनाया है।
IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया है। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात डीएम विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाया हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुबह तीन सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया है। हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर हो रहे हैं। सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया है। नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया है।