हम सभी को करना चाहिए भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिजनों का सम्मान: डीएम

-भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिजनों की शिकायतों के निस्तारण को दी जाए सर्वोच्च प्राथमिकता

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक में डीएम इन्द्र विक्रम ङ्क्षसह ने भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना और निराकरण का भरोसा दिलाया। बैठक में डीएम की कार्यकुशलता की सैनिक बंधुओं ने सराहना की और उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरपी सिंह ने कार्यालय द्वारा किए गए पिछली बैठक के उपरांत से वर्तमान समय तक किये गए मुख्य कार्यों से सभी को पूर्व में हुई बैठकों में आए 7 आवेदन-पत्रों सहित अन्य विषयों को बैठक में प्रस्तुत किया। बैठक में सबसे पहले सुनीता पत्नी शहीद नरेंद्र कुमार के गाँव-जहाँगीर पुर के चकरोड़ को पक्का कराने के लिए अवगत कराया। सुनीता एवं विपक्षी गण की सहमति होने पर ही रास्ते को पक्का किया जा सकेगा, डीएम ने कहा कि इस मामले में यदि समझौता कराया जा सकता है तो कराया जाएं अन्यथा इस प्रकरण को ड्राप कर दिया जाए। तत्पश्चात कर्नल अशोक गहलोत के ग्राम लतीफपुर तिबडा के चक मार्ग के सड़क निर्माण को पूरा करने के संबंध में डीएम उपजिलाधिकारी मोदीनगर को निर्देश दिए।

पूर्व सैनिक शोभित गोयल के खतौनी में संशोधन/ दुरुस्तीकरण शीघ्र करने के लिए मौके पर ही उपजिलाधिकारी को हरेक दिन तारीख लगाकर प्रचलित प्रकरण शीघ्र निस्तारण कराए जाए। उसके बाद पूर्व सैनिक धीरज सिंह के पिता शहीद लांस नायक तेज सिंह के नाम से स्मृति द्वारा बनाने के लिए पहले बैठक में उपस्थित सहायक अभियन्ता नगर पालिका लोनी ने अवगत कराया कि प्रचलित प्रकरण शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम ने आदेश दिए इस कार्य को अगले दो माह में र्पूण कर विधायक, चेयरमैन नगरपालिका और मेजर जनरल एजेबी जेनी और शहीद के आश्रितों द्वारा उद्घाटन किया जाए।

पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर ऋषिपाल सिंह के वेतन भत्ते के लिए अधिशासी अभियंता विधुत नगरीय परीक्षण खण्ड-तृतीय प0 विवि निगम लि0 द्वारा बिंदुवार अवगत कराया कि इनका 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है शेष के लिए इनके जोनल ऑफिस मेरठ को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। धीरज सिंह पुत्र शहीद लांस नायक तेज सिंह के पट्टे को असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय करने के सम्बन्ध में बैठक में उप जिलाधिकारी लोनी द्वारा अवगत कराया कि इनके नाम संक्रमणीय की कार्य हो चुकी है। लेकिन खतोनी में नाम चढऩे में थोडा समय लगेगा। डीएम ने बैठक के अंत में कहा कि बहुत सारी सेवाएं होती है लेकिन जीवन का रिस्क केवल आप लोगों की सेवाओं में है। इस सेवा में हमारे देश के नौजवान अपने देश के लिए अपनी जान और जवानी कुर्बान कर देते हैं, यह एक देशभक्ति की भावना है जो हमें अपनी आने वाली पीढ़ी तक भी पहुंचानी है जो हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए आप लोगों का सम्मान होना जरूरी है। यह सम्मान आप लोगों ने अपनी जान/जवानी कुर्बान कर कमाई है, यह आपका अधिकार है।

बैठक में उप जिलाधिकारी मोदीनगर डॉ. पूजा गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अजय अम्बष्ठ, उप जिलाधिकारी लोनी निखिल चक्रवर्ती, ओएसडी जीडीए कनिका कौशिक, एसीपी लॉ एण्ड ऑर्डर अजीत कुमार, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, सेवायोजन अधिकारी अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत व अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग, सहायक अभियन्ता नगर पालिका, लोनी जिला सैनिक बन्धु बैठक के सदस्य व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के, प्रभारी वरिष्ठ लिपिक, जगदीश प्रसाद, कनिष्ठ सहायक, विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक व कविता देवी, कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहें। बैठक के अन्त में मेजर जनरल (अ0प्रा0) ए0जे0बी0 जैनी, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बन्धु बैठक द्वारा जिलाधिकारी का बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा व बैठक में आये सभी पूर्व सैनिकों/आश्रितों का आभार व्यक्त किया तथा आग्रह किया कि बैठक में अधिक से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित हो और अपनी समस्या सम्बन्धी आवेदन-पत्र बैठक से दो दिन पूर्व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जनपद-गाजियाबाद में प्रस्तुत करें, जिससें उनकी समस्या का निदान किया जा सके।