गाजियाबाद। डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को एक सफल वेब डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वेब डेवलपमेंट की बुनियादी जानकारी और उन्नत विधियों के बारे में अवगत कराना था। कार्यशाला का उद्घाटन वाइस चांसलर प्रो डॉ प्रसन्नजीत कुमार द्वारा किया गया। जिन्होंने बताया कि आज के युग में वेब डेवलपमेंट एक महत्वपूर्ण कौशल बन चुका है। इसके बाद, मिस्टर कमाल हसन, जो इस क्षेत्र में अनुभवी हैं, ने छात्रों को वेब डेवलपमेंट की तकनीकों जैसे वेब डिजाइनिंग, फ्रंट एंड, बैक एंड डेवलपमेंट, एचटीएमएल, सीएसएस, जावास्क्रिप्ट और विभिन्न वेब फ्रेमवर्क जैसे रिऐक्ट.जेएस और नोड जेएस के बारे में बताया गया।
छात्रों ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न वेब फ्रेमवर्क पर काम किया। कार्यशाला में पेशेवर वेब डेवलपर द्वारा लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन सत्रों का आयोजन किया गया। छात्रों ने कार्यशाला के दौरान अपने विचार साझा किए और विशेषज्ञों से सवाल पूछे। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक वेब डेवलपमेंट की तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना था।
इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए डायरेक्टर एसडीइसी प्रो. (डॉ) संदीप गुप्ता, बीसीए विभागाध्यक्ष योगिता कौशिक, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ राम मिलन, प्रो डॉ गवेंद्र सिंह, पायल गोयल, कपिल सिंघल, केशव शर्मा, वंदना शर्मा को धन्यवाद दिया गया और छात्रों को आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

















