जनरल वीके सिंह का टिकट कटेगा ? महेश शर्मा का टिकट हुआ पक्का भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी देखें पूरी लिस्ट

यूपी के 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, श्रावस्ती से साकेत मिश्रा को टिकट, मेरठ सीट को भी होल्ड पर रखा गया। मेरठ सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। गाजियाबाद से अरूण सिंह को टिकट मिलने की चर्चा है। वाराणसी से तीसरी बार पीएम मोदी चुनाव लड़ेंगे। वहीं अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू, डिब्रूगढ़ से सवार्नंद सोनोवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पोरबंद से मनसुखभाई मंडाविया, खूंटी (एसटी) से अर्जुन मुंडा के भी नामों का एलान किया गया है।

उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक से दो सप्ताह में अचार संहिता लग सकती है। भाजपा द्वारा 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। इस सूची में कई दिग्गजों के नामों की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली के सभी सातों सीटों पर प्रत्याशियों का एलान हो गया है। दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर सीट से महेश शर्मा को फिर से टिकट दिया गया है। जबकि गाजियाबाद और मेरठ सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम को होल्ड पर रखा गया है। वाराणसी से तीसरी बार पीएम मोदी चुनाव लड़ेंगे। वहीं अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू, डिब्रूगढ़ से सवार्नंद सोनोवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पोरबंद से मनसुखभाई मंडाविया, खूंटी (एसटी) से अर्जुन मुंडा के भी नामों का एलान किया गया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरुवनंतपुरम से, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को त्रिपुरा से मैदान में उतारा है। यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को पत्तनमतिट्टा से भाजपा ने टिकट दिया है।
भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में गाजियाबाद के प्रत्याशी का नाम नहीं होने के कारण चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पिछले कई दिनों से तेजी से चर्चा चल रही थी कि इस बार गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह का पत्ता कटेगा और यहां से अरूण सिंह को टिकट मिलने की चर्चा है। गाजियाबाद से सटे मेरठ सीट का भी ऐलान नहीं हुआ है। मेरठ सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। विनोद तावड़े ने बताया कि मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राजनाथ सिंह को लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने हेमा मालिनी को मथुरा से मैदान में उतारा है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने इन राज्यों में प्रत्याशियों का किया एलान
भाजपा ने अपनी 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा की।