महिला सफाई मित्रों ने नगर आयुक्त को बांधी राखी, लिया सुरक्षा वायदा

गाजियाबाद। जिले में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। दिन भर रक्षाबंधन पर्व के उत्साह को लेकर बहन-भाइयों के बीच चहल-पहल बनी रही। बहनों द्वारा भाइयों की कलाइयों पर बांधने के लिए राखी खरीदी। मौसम साफ होने के कारण रक्षाबंधन पर्व में खासी रौनकता दिखाई दी। वहीं नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने भी स्वास्थ्य विभाग की महिला मित्रों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। सफाई महिला मित्रों ने नगर आयुक्त के हाथों में राखी बांध कर सुरक्षा का वायदा लिया। वहीं नगर आयुक्त ने भी उन्हें उपहार भेंट कर सदैव साथ निभाने का वायदा किया।
गाजियाबाद में यह पहली बार देखने को मिला जहां आईएएस अधिकारी नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने सफाई मित्रों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया है। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा रक्षा बंधन का पर्व खुशियों का त्योहार है। पर्व कोई भी हो नगर निगम का हरेक कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहा है।

साथ ही अवकाश के दिन भी यह लोग शहर की स्वच्छता को बढ़ाने के लिए दिन पर सड़कों पर सफाई करते रहते है। इस तरह के प्रयास से सफाई मित्रों का भी हौसला बढ़ता है। नगर निगम के सभी कर्मचारी एक परिवार की तरह है। जिनके साथ सभी सुख और दुख में निगम सदैव उनके साथ है। इस दौरान सफाई मित्रों ने अधिकारियों को भी राखी बांधकर एकता का संदेश दिया। एकजुट होकर शहर में बेहतर कार्य करने के लिए एक दूसरे से वादा भी किया। रक्षाबंधन पर्व की नगर आयुक्त द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई। साथ ही एक परिवार के रूप में शहर हित में कार्य करने के लिए उत्साहित किया।

महिला सफाई मित्रों के अधिकारों की जिम्मेदारी सर्वोपरि: डॉ. नितिन गौड़
रक्षाबंधन के इस पर्व पर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही नगर आयुक्त द्वारा महिला सफाई मित्रों के अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया। नगर निगम के लिए महिला सफाई मित्रों के अधिकार का विशेष सर्वोपरि है। ऐसा कहकर उपस्थित जनों का मनोबल बढ़ाया। उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार उपस्थित रहे व अन्य सफाई मित्र के साथ मिलकर मिठाई वितरण कर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया गया।