-पार्षद कुसुम मनोज गोयल के प्रयासों से पूरी हुई मांग
उदय भूमि
गाजियाबाद। कौशांबी वार्ड-72 की पार्षद कुसुम मनोज गोयल द्वारा रविवार को वैशाली सेक्टर-1 स्थित हनुमान मंदिर के पास पुष्पा आकाश सोसाइटी के लिए गंगा वाटर लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ कराया गया। नगर निगम की ओर से शुरू किए गए इस कार्य के लिए स्थानीय वेलफेयर संगठन के पदाधिकारी संजीव कौशिक और अरुण लखेड़ा ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
स्थानीय निवासियों की लंबे समय से गंगा जल आपूर्ति की मांग थी, जो पार्षद के प्रयासों से पूरी हो पाई। इस कार्य के लिए पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार जताया। गौरतलब है कि पार्षद के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौके पर एसके सिंह, लाडु सिंह, रावत विपिन, सरवन, संतोष, लक्ष्मण, राहुल, अभिनव, विदीत शर्मा सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
















