आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व हैपेटाइटिस दिवस का आयोजन

-नुक्कड़ नाटक एवं क्विज प्रतियोगिता में बीडीएस के विद्यार्थियों ने किया जागरूक

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में वर्ल्ड हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में हेपेटाइटिस बीमारी के कारण हर साल लगभग 14 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। यह बीमारी हेपेटाइटिस वायरस से होती है जो 5 प्रकार के वायरस है- ए बी सी डी और ई, इनमें हेपेटाइटिस बी एवं सी सबसे ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि लगभग 57 प्रतिशत लिवर सिरोसिस और 78 प्रतिशत लिवर कैंसर इन दोनों प्रकार के वायरस से होते है।

विश्व में करीब सात करोड़ लोग  हेपेटाइटिस सी से तथा भारत में करीब 4 करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी से पीड़ित है। इस बीमारी में पहले हल्का बुखार, पेट दर्द, भूख न लगना उल्टी का मन करना और पीलिया हो जाता है। इस बीमारी का इलाज बहुत महंगा है इसलिए शुरुआत में ही इसकी रोकथाम पर सबसे अधिक ध्यान देना चाहिये। हेपेटाइटिस ए और ई दूषित खानपान के द्वारा होता है। बाकी सब वायरस कई प्रकार के मानव द्रवों के द्वारा होता है। हेपेटाइटिस बी की रोकथाम टीकाकरण से की जा सकती है। इसके लिए सही जानकारी, इलाज के औजारों का सही, सुरक्षित एवं प्रभावी टीकाकरण, अत्याधिक आधुनिक ब्लड बैंक, डिस्पोजेबल सिरिंज और सुई का उपयोग इत्यादि है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता फैलाना और नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कार्यक्रम में सहयोग देना तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ग्लोबल हैपेटाइटिस स्ट्रेटेजी में सहयोग देना है। इसके साथ ही सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के उद्देश्य को पूरा कर 2030 से पहले इस बीमारी पर जीत हासिल करना है। यह कार्यक्रम माइक्रोबायोलॉजी की फैकल्टी डॉ अर्शी नफीस की देखरेख में किये गये। इस कार्यक्रम में संस्थान के बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों ने हेपेटाइटिस बी विषय पर लेक्चर प्रस्तुत किये तथा इसके साथ ही संस्थान के बीडीएस के विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। क्विज कम्पीटीशन मे डॉ विशाल मुदगिल, डॉ मोहम्मद शोएब, डॉ ममता शर्मा और डॉ अर्शी नफीस की निर्णायक टीम ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सफल कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों ने चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी को धन्यवाद दिया।