-यीडा के टप्पल क्षेत्र में काटी जा रही हैं अवैध कॉलोनियां
-करीब 250 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर गुरुवार को बुल्डोजर चलाया गया। टप्पल क्षेत्र में 25 अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। करीब 250 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया।
गुरुवार को प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खैर, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट व प्राधिकरण के भूलेख विभाग के अधिकारी पूरी टीम के साथ टप्पल पहुंचे। यहां पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान में 15 जेसीबी लगाकर 25 अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। करीब 250 करोड़ की बहुमूल्य भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई। अब यह अभियान आगे भी प्रत्येक मंगलवार को जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जाएगा।
















