गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने की तैयारी जोरों पर चल रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी जोनों में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। स्वास्थ्य की टीम के साथ जोनल प्रभारी भी सफाई व्यवस्था में जुट गए है। जिसमें मुख्य मार्ग मुख्य चौराहा के साथ-साथ गलियों में भी सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। नियमित प्रात: कालीन सफाई व्यवस्था को बेहतर किए जाने पर शहर निवासियों द्वारा भी नगर निगम के कार्यों की सराहना की गई और व्यापारियों द्वारा भी निगम का सहयोग किया गया।
नालों की सफाई, मुख्य चौराहा की सफाई, नियमित गलियों की सफाई, पार्कों की सफाई, सार्वजनिक शौचालय की सफाई का जायजा जोनल प्रभारी ले रहे हैं। इसी के साथ सफाई मित्रों की अटेंडेंस भी देख रहे हैं। नगर आयुक्त प्रतिदिन किया जा रहे कार्यों की खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। सेकेंडरी पॉइंट से भी नियमित कूड़ा उठ रहा है। कचरा निस्तारण को लेकर चल रहे कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है। जन जागरूकता के साथ-साथ शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा रहा है। जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं भी निगम का सहयोग कर रही है।

















