1156 नागरिकों ने लगवाई वैक्सीन

गाजियाबाद। जयपुरिया पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में 1156 नागरिकों ने वैक्सीन लगवाई। पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू के नेतृत्व में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में सचिन राघव, फैसल मलिक, रमेंद्र, अजीत, संजय सिंह, पाठक और जगबीर का सहयोग रहा। पार्षद चिंटू ने खासकर जयपुरिया स्कूल के स्टाफ का धन्यवाद दियाा, जिनकी सहायता से वैक्सिनेशन कार्यक्रम बिना किसी असुविधा के पूर्ण हुआ। जयपुरिया स्कूल और यूपी.एस.सी प्रह्लादगढ़ी के सभी नागरिकों ने इस कोविड वैक्सिनेशन शिविर का भरपूर लाभ उठाया। इसके बाद अब 28 जून को प्राथमिक विद्यालय में कोविड वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्षद ने कहा कि वसुंधरा, प्रह्लादगढ़ी, वैशाली निवासी इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं व अपने साथ घर में काम करने वाले स्टाफ का भी वैक्सिनेशन अवश्य करवाएं।