गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर स्थित एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन में बुधवार को वर्ष-2019 बैच के 143 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों का दल एक दिवसीय प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचा। यह सभी सरदार बल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के असिस्टेंट डायरेक्टर सेजु पी करुविला के नेतृत्व में पहुंचा।
राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के नव प्रशिक्षुओं का स्वागत एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार ने किया। एनडीआरएफ के महानिरीक्षक आईपीएस अमरेंद्र कुमार सेंगर ने बटालियन के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी,सेजु पी करुविला असिस्टेंट डायरेक्टर एनपीए हैदराबाद की उपस्थिति में सभी प्रशिक्षु को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के लिए प्रदान की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
उन्होंने एनडीआरएफ की कार्य पद्वति से रूबरू कराते हुए प्रशिक्षण को भविष्य में अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने डिजास्टर मैनेजमेंट पर आपदा प्रबंधन सिस्टम व सेटअप रोल एवं इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के मैकेनिज्म,आपदा के समय राज्य पुलिस से समन्वय के साथ चुनौतियां व अपेक्षाओं की जानकारी दी।
पुलिस बल को आपदा प्रशिक्षण की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विशेषज्ञ टीम द्वारा प्राकृतिक अथवा मनुष्य जनित आपदाओं बाढ़, भूकंप, भूस्खलन एंव सीबीआरएन आदि घटनाओं के दौरान होने वाले जान व माल के नुकसान से बचते हुए अधिक से अधिक लोगों को बचाने के गुर सिखाए।
बिल्डिंग में खोज,बचाव,रासायनिक जैविक रेडियोलॉजिकल और परमाणु आदि आपदाओं पर एनडीआरएफ द्वारा किए जाने वाले ऑपरेशन पर आधारित डेमोंसट्रेशन एवं प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान बटालियन के डिप्टी कमांडेंट बेगराज मीणा,दीपक तलवार,असिस्टेंट कमांडेंट पंकज मिश्रा,विकास कुमार,ब्रिजेश सिंह सूबेदार,सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के फैक्लटी सदस्य सतीश,जेठा राम,वसंत पावड़े आदि मौजूद रहे।















