-नंगला और शास्त्रीनगर में स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे जिलाधिकारी
गाजियाबाद। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने की मुहिम जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने छेड़ रखी है। इस बीच अब कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को डर सता रहा है। जिले के सभी 145 हेल्थ सेंटरों को पुर्नजीवित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह,सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता,जिला विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी आदि अधिकारियों के साथ ग्राम नंगला फिरोजपुर मोहनपुर में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शास्त्रीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
ऐसे में संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिले के सभी 145 हेल्थ केयर सेंटरों का पुर्नजीवित करने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 4 सेंटर जर्जर हालत में है। बाकी 141 सेंटरों की मरम्मत कराई जा रही हैं। ताकि हेल्थ केेयर सेंटरों को टेस्टिंग सेंटर के रूप में विकसित कराया जा सके।
इनमें कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अजय शकंर पाण्डेय ने बताया 4 सेंटर की हालत काफी जर्जर है। सभी सेंटरों की मरम्मत कराई जा रही है। इन सेंटरों को टेस्टिंग सेंटर के रूप में तब्दील किया जाएगा। वहां कोरोना संक्रमण से उपचार से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे।
इनमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मेडिकल दवाओं की किट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इत्यादि होंगे। जिलाधिकारी पांडेय ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शास्त्री नगर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया है, ताकि वहां आने पर सक्रमित मरीजों को इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
















