14वां श्री श्याम वंदना महोत्सव 1 मार्च को

गाजियाबाद। श्री श्याम परिवार समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च को वोल्गा पैलेस मालीवाड़ा में 14वां श्री श्याम वंदना महोत्सव वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से आरंभ होगा। कोरोना को देखकर कार्यक्रम इस बार पूर्व की भांति सूक्ष्म रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का स्वरूप जोकि कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा बाबा का शृंगार किया जाएगा। बाबा को 56 भोग का प्रसाद भी लगाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा का गुणगान प्रसिद्ध भजन गायक रेशमी शर्मा, पूर्वा मिश्रा, विशाल, शैली, सुनील जैन द्वारा किया जाएगा। कोविड-19 गाइड लाइंस को देखकर सभी भक्तों का हाथ सैनिटाइज एवं मास्क लगाकर भवन में दर्शन करवाए जाएंगे। 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के साथ बाबा का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। सभी श्याम भक्तों के लिए बाबा का 56 भोग प्रसाद दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से नानक चंद गोयल, अनिल गर्ग, विकास गर्ग, सोनू पाठक, चेतन बंसल, मनोज अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, विपिन सिंघल, सुनील वाष्र्णेय, सीमा गोयल, रजनीश बंसल, राकेश स्वामी, राजेश बंसल, दीपक अग्रवाल, आशु बिंदल, गौरव गर्ग, योगेश गोयल, संदीप सिंघल, विजय महेश्वरी, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।